Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Char Dham Yatra 2023: चारधाम यात्रा सीजन में गंगोत्री-यमुनोत्री का नया रिकॉर्ड, व्यापारियों के खिले चेहरे; देखें आंकड़ें

    By Shailendra prasadEdited By: riya.pandey
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 02:14 PM (IST)

    Char Dham Yatra 2023 यह पहला अवसर रहा जब चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ा है और चारधाम यात्रा ने नए रिकार्ड बनाए हैं। तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं। हालांकि वर्षाकाल के दौरान राजमार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान कुछ दिन तीर्थ यात्रा बाधित हुई। परंतु वर्षाकाल के बाद चारधाम यात्रा फिर पटरी पर लौटी और नया रिकार्ड तीर्थयात्रा ने बनाया है।

    Hero Image
    Char Dham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री में तीर्थयात्रा का नया रिकॉर्ड

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। Char Dham Yatra 2023: इस वर्ष की चारधाम यात्रा सीजन गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए बेहद ही सुखद और आर्थिक रूप से बेहद ही सफल रही है। यह पहला अवसर रहा जब चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ा है और चारधाम यात्रा ने नए रिकार्ड बनाए हैं। गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का आंकड़ा 9.05 लाख के पार पहुंचे हैं जबकि यमुनोत्री धाम में 7.34 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खिल उठे व्यवसायियों के चेहरे

    गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल 2023 को खुले थे। कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी और तीर्थयात्रियों को हुजूम उमड़। गंगोत्री में 9.04 लाख से अधिक और यमुनोत्री धाम में 7.35 लाख से अधिक संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे। इतनी संख्या में तीर्थयात्री पहली बार पहुंचे हैं। मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने के अवसर पर तीर्थपुरोहितों, व्यापारियों व होटल व्यवसायियों के चेहरों पर खुशी का भाव दिखा।

    वर्षाकाल के दौरान राजमार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान कुछ दिन तीर्थ यात्रा बाधित हुई। परंतु वर्षाकाल के बाद चारधाम यात्रा फिर पटरी पर लौटी और नया रिकार्ड तीर्थयात्रा ने बनाया है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या के पुराने सारे रिकार्ड टूटे हैं। इससे पहले 2022 में गंगोत्री धाम में इस सीजन में 6.24 लाख तीर्थयात्री व यमुनोत्री धाम में 4.85 लाख तीर्थयात्री पहुंचे।

    पीक सीजन के दौरान यात्रियों की रही चहल-पहल

    उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित चारधाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव पर पीक सीजन पर तीर्थ यात्रियों की चहल पहल रही है। इस बार चारधाम यात्रा के व्यवसायियों का व्यापार भी पटरी पर लौटा है। आपदा व कोविड से व्यापार जो असर पड़ा था उसकी काफी हद तक भरपायी अच्छे सीजन से पूरी हुई है।

    यह भी पढ़ें - Char Dham Yatra 2023: चारधाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या 54 लाख के पार, इस शुभ मुहूर्त पर बंद होंगे कपाट

    यह भी पढ़ें - Gangotri Dham: शुभ मुहूर्त में बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, यमुनोत्री व केदारनाथ को भी बंद करने की तैयारी; जानें तिथि