विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Char Dham Yatra 2023: चारधाम में तीर्थ यात्रियों की संख्या 54 लाख के पार, इस शुभ मुहूर्त पर बंद होंगे कपाट

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Fri, 03 Nov 2023 10:02 AM (IST)

Chardham yatra 2023 अक्टूबर में चारधाम यात्रा ने जो गति पकड़ी थी वो शीतकाल में भी जारी है। अभी भी ...और पढ़ें

उत्तराखंड के चार धाम
उत्तराखंड के चार धाम

HighLights

  1. प्रतिदिन 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच रहे
  2. अभी यात्रा 18 नवंबर तक जारी रहेगी
  3. चारों धाम के कपाट इसी माह बंद होने हैं

जागरण संवाददाता, देहरादून। मानसून विदा होने के बाद अक्टूबर में चारधाम यात्रा ने जो गति पकड़ी थी, वो शीतकाल में भी जारी है। अभी भी प्रतिदिन 20 हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधाम पहुंच रहे हैं। जबकि, बीते वर्षों में शीतकाल में यात्रा को लेकर ऐसा उत्साह नजर नहीं आता था। इस सीजन में चार धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 54 लाख पार कर चुकी है।

अभी यात्रा 18 नवंबर तक जारी रहेगी। ऐसे में इस बार चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 60 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। पिछले वर्ष 46.29 लाख श्रद्धालु चारधाम पहुंचे थे। यात्रियों की बढ़ती संख्या से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति भी उत्साहित है।

इस तारीख को बंद होंगे मंदिर के कपाट

शीतकाल के लिए चारों धाम के कपाट इसी माह बंद होने हैं। गंगोत्री के कपाट 14, केदारनाथ व यमुनोत्री के कपाट 15 और बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद किए जाएंगे।

इस तारीख को खुले थे कपाट

इस वर्ष गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही चारों धाम के दर्शन को लेकर तीर्थ यात्रियों में उत्साह रहा है।

अंतिम चरण में चारधाम यात्रा

फिलहाल, चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है। अब तक 54 लाख 24 हजार चार सौ तैंतीस श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक 19.07 लाख यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं, जबकि बदरीनाथ धाम की 17.18 लाख यात्रियों ने यात्रा की है। यमुनोत्री में 7.28 लाख और गंगोत्री में 8.92 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

यह भी पढ़ें: Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड; इस दिन बंद होंगे कपाट

आपदा के बाद 4 साल प्रभावित रही यात्रा

प्रदेश में वर्ष 2013 में आई भीषण आपदा के कारण चार वर्ष तक चारधाम यात्रा पूरी तरह प्रभावित रही। वर्ष 2018 और 2019 में यात्रा पटरी पर लौटने लगी, लेकिन फिर दो वर्ष तक कोविड का प्रकोप रहा। वर्ष 2022 में यात्रा पटरी पर लौटी और इस सीजन में यात्रा ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इसका एक कारण केदारपुरी और बदरीशपुरी के पुनर्निर्माण के साथ चारों धाम में यात्री सुविधा अच्छी होने को भी माना जा रहा है।

चार धाम में दर्शन कर चुके श्रद्धालु

धाम             -              तीर्थयात्री

केदारनाथ      -          19,07,070

बदरीनाथ       -           17,18,696

गंगोत्री           -            8,92,836

यमुनोत्री         -          7,28,368

हेमकुंड साहिब -         1,77,463

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।