विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड; इस दिन बंद होंगे कपाट

By Shailendra prasadEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 21 Oct 2023 03:51 PM (IST)

Chardham Yatra 2023 चार धाम यात्रा पूरी होने में अभी बीस दिन का समय शेष है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री ...और पढ़ें

चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

HighLights

  1. साल 2023 में चारधाम यात्रा ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं
  2. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना
  3. व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं

शैलेंद्र गोदियाल, उत्तरकाशी। कोविड के बाद वर्ष 2022 का चारधाम यात्रा का सीजन काफी अच्छा रहा है। परंतु 2023 में तो चारधाम यात्रा ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। खासकर इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। तीर्थ पुरोहितों सहित चारधाम यात्रा से जुड़े व्यापारी और व्यवसायी काफी खुश हैं।

चार धाम यात्रा पूरी होने में अभी बीस दिन का समय शेष है। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे। जिसके बाद चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। वर्षा काल के दौरान राजमार्ग अवरुद्ध रहने के दौरान कुछ दिन तीर्थ यात्रा बाधित हुई। परंतु वर्षा काल के बाद चारधाम यात्रा फिर पटरी पर लौटी और नया रिकार्ड तीर्थयात्रा ने बनाया है।

टूटे पुराने सारे रिकॉर्ड

गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या के पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। कोविड से पहले और आपदा के बाद वर्ष 2019 में अच्छी यात्रा चली। जिसमें गंगोत्री धाम में 5.30 लाख और यमुनोत्री धाम में 4.66 लाख यात्री पहुंचे थे। जबकि 2022 में गंगोत्री धाम में इस सीजन में 6.24 लाख तीर्थयात्री व यमुनोत्री धाम में 4.85 लाख तीर्थयात्री पहुंचे।

पटरी पर लौटा व्यापार

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित चार धाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव पर पीक सीजन पर तीर्थ यात्रियों की चहल-पहल रही है। अभी कपाट बंद होने बीस दिन का समय है। इस बार चारधाम यात्रा के व्यवसायियों का व्यापार भी पटरी पर लौटा है। कोविड के कारण व्यापार जो असर पड़ा था उसकी काफी हद तक भरपाई अच्छे सीजन से पूरी हुई है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: मानसखंड बदलेगा कुमाऊं की तस्वीर, अब आदि कैलाश का होगा विकास; दर्शन करना होगा आसान

आपदा और कोविड के बाद पहली बार बढ़ी संख्या

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि वर्ष 2013 की आपदा और कोविड काल के बाद से यह पहला सीजन है। जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा है। तीर्थयात्रियों की संख्या के पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे हैं।

यात्रियों की स्थिति

  • वर्ष ...... .गंगोत्री .......   यमुनोत्री
  • 2023..... 856041....701428 (20 अक्टूबर तक)
  • 2022.. 624451.....   485635
  • 2019...530097.....466699
  • 2018.. 477975.....393943
  • 2017. .410642.... 397100
  • 2016 ..287679... 160563
  • 2015....160701 ...123260
  • 2014....59704......38244
  • 2013....206456.....238140

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।