Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chardham Yatra 2025: गंगोत्री हाईवे नौ घंटे बाद खुला, यमुनोत्री अब भी बंद

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sun, 29 Jun 2025 08:11 PM (IST)

    उत्‍तराखंड के उत्तरकाशी में लगातार बारिश से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे बाधित हैं। गंगोत्री हाईवे पर नेताला समेत कई स्थानों पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ जिसे दोपहर तक खोला गया। यमुनोत्री हाईवे पर सड़क बहने से यातायात बाधित रहा। चारधाम यात्रा पर रोक के कारण यात्रियों को उत्तरकाशी में ही रोका गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौके पर भेजा।

    Hero Image
    वर्षा के चलते गंगोत्री हाईवे पर नेताला समेत चार जगहों पर आया मलबा व बोल्डर। जागरण

    जागरण टीम, उत्तरकाशी/बड़कोट। जनपद में रुक-रुककर हो रही वर्षा के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

    गत शनिवार रात से जारी वर्षा के चलते गंगोत्री हाईवे नेताला समेत बिशनपुर, लालढांग, नलुणा व डबराणी में चार जगह मलबा व बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया, जिसे दोपहर करीब एक बजे बाद बहाल किया जा सके।

    वहीं, यमुनोत्री हाईवे पर जहां दो जगह मलबा व बोल्डर आने से बंद हुआ। वहीं, चार जगह सड़क बहने से हाईवे अवरूद्ध हो गया, जो कि शाम तक भी पूरी तरह नहीं खुल पाया था।

    बता दें कि बीते शुक्रवार रात से ही जनपद में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है। यह वर्षा गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर सुचारू यातायात के लिए मुसीबत बनी हुई है। वर्षा के चलते शनिवार रात जहां गंगोत्री हाईवे पर नेताला, बिशनपुर, लालढांग, नलुणा व डबराणी में चार जगह मलबा व बोल्डर आये। इसके चलते हाइवे पर दोपहर तक आवाजाही ठप रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा पर अगले 24 घंटे के लिए रोक के चलते पुलिस ने यात्री वाहनों को मुख्यालय में ही रुकवाया। हालांकि दोपहर बाद हाईवे खुलने पर गंगोत्री धाम की ओर फंसे यात्री वाहनों को मुख्यालय नीचे भेजा गया। उधर, सिलाई बैंड व पालीगाड के बीच यमुनोत्री हाईवे का करीब दस-दस मीटर हिस्सा बहने से हाईवे पर आवागमन ठप हो गया है। पालीगाड़ में हाइवे के खुलने व बंद होने का सिलसिला जारी है।

    शाम करीब सात बजे तक एनएच की ओर से बड़कोट से सिलाई बैंड तक सड़क को यातायात के लिए खुला गया। वहीं, ओजरी से फूलचट्टी तक भी आवाजाही बहाल करायी गयी। लेकिन सिलाई बैंड से ओजरी के मध्य दो स्थानों पर हाईवे बहने से अभी आवाजाही पूरी तरह बहाल नहीं हो पायी है।

    हाईवे खुलवाते हुए शाम को घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

    जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र व उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी को बादल फटने के घटनास्थल पर भेजा था। लेकिन दोनों ही अधिकारी यमुनोत्री हाइवे जगह-जगह बंद होने से घटनास्थल पर काफी देरी से पहुंच पायी। शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों अधिकारी जगह-जगह बंद हाईवे को खुलवाते हुए घटनास्थल सिलाई बैंड के पास पहुंचे।