Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आज से शुरू हो जायेगी गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा, यमुनोत्री यात्रा को लेकर आया नया अपडेट

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 07:33 AM (IST)

    उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा शुरू हो रही है। जिला प्रशासन ने मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को भेजने का फैसला किया है। यात्रियों को छोटे वाहनों से भेजा जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि यात्रियों को बैचों में भेजा जाएगा और दिक्कत होने पर संख्या सीमित की जाएगी। यमुनोत्री हाईवे के ठीक होने के बाद यमुनोत्री यात्रा पर विचार होगा।

    Hero Image
    गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा शुरू। जागरण

    जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम की दूसरे चरण की यात्रा रविवार आज से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने मौसम, सड़क आदि की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर यात्री दलों को गंगोत्री धाम के लिए रवाना करने का निर्णय लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी यात्री दलों को छोटे वाहनों टैक्सी आदि से ही धाम के लिए रवाना किए जाएंगे। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि रविवार से गंगोत्री धाम के लिए यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

    बताया कि मौसम, सड़क आदि की परिस्थिति के हिसाब से बैच बनाकर यात्रियों को धाम के लिए रवाना किया जाएगा। ऊपरी क्षेत्र में किसी तरह की दिक्कत हुई तो यात्रियों की संख्या को सीमित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- तेलगाड़ में भूस्खलन के बाद सही स्थिति का पता लगाने के लिए बड़े ड्रोन की जरूरत

    वहीं, जंगलचट्टी व बनास आदि में क्षतिग्रस्त यमुनोत्री हाईवे की बहाल के बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू करने का निर्णय अलग से समीक्षा के बाद लिया जाएगा।