विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तरकाशी में एक महिला के पेट से निकाला आठ किलो का ट्यूमर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 15 Aug 2020 04:37 PM (IST)

जिला अस्पताल उत्तरकाशी के सीएमएस एवं सर्जन डॉ. एसडी सकलानी ने 45 साल की महिला के पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाला।

उत्‍तरकाशी में एक महिला के पेट से निकाला आठ किलो का ट्यूमर
उत्‍तरकाशी में एक महिला के पेट से निकाला आठ किलो का ट्यूमर

उत्तरकाशी, जेएनएन। जिला अस्पताल उत्तरकाशी के सीएमएस एवं सर्जन डॉ. एसडी सकलानी ने 45 साल की महिला के पेट से आठ किलो का ट्यूमर निकाला। महिला का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है। डॉ. सकलानी अब तक ऐसे दर्जनों सफल आपरेशन कर चुके हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, उत्‍तरकाशी के डुंडा ब्लाक के मुसड़ गांव की जमुना देवी को पेट दर्द की शिकायत थी। बीते शुक्रवार को दर्द अधिक होने के कारण स्वजन जमुना देवी को लेकर उत्तरकाशी जिला अस्‍पताल आए। जांच के बाद डा. एसडी सकलानी के निर्देश पर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एचके यादव और श्रीकांत गैरोला ने सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कर रिपोर्ट दी। जिसमें महिला के पेट में ट्यूमर का पता चला। जिस पर डॉ. एसडी सकालनी ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

उत्तरकाशी जिला अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट डॉ. अभिषेक नौटियाल इंजेक्शन देकर बेहोश किया। करीब ढाई घंटे तक चले आपरेशन में सर्जन डॉ. एसडी सकलानी ने महिला के पेट से 8 किलो का ट्यूमर को निकाला। सर्जन डॉ. सकलानी ने बताया कि हार्मोंस का संतुलन सही न होने के कारण शरीर में ट्यूमर होता है। महिला के पेट में जो ट्यूमर था उससे यूरिन की नली दब रही थी। साथ ही गर्भाशय भी दब रहा था।

यह भी पढ़ें: भारत में हर चार मिनट में ब्रेन स्ट्रोक से जा रही है एक जान, समझें- क्या है स्ट्रोक

इसलिए यूरिन नली स्टेंड डाले गए। इसके अलावा आपरेशन में सावधानी बरती गई। जिससे महिला को ब्लड भी आवश्यकता नहीं पड़ी। डॉ. सकलानी ने कहा कि यह आपरेशन काफी जोखिमपूर्ण था। लेकिन, सफल आपरेशन से महिला की जान बच गई है। आपरेशन कक्ष स्टाफ में दुर्गावती, सुरजन लाल शामिल थे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पहले ऑटो वॉक का एम्स निदेशक ने किया औचक निरीक्षण, ये है खासियत