विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarkashi Tunnel Collapse: प्रशासन के हाथ लगी बड़ी सफलता, टनल के अंदर डाली गई छह इंच की पाइप

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Mon, 20 Nov 2023 05:46 PM (IST)

एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशु मनीष ने कहा कि उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को बेहतर खाद्य सामान व आवश्यक ...और पढ़ें

सिलक्यारा टनल के अंदर छह इंच की पाइप हुई आर-पार
सिलक्यारा टनल के अंदर छह इंच की पाइप हुई आर-पार

HighLights

  1. सुरंग हादसे में प्रशासन के हाथ लगी बड़ी सफलता
  2. सिलक्यारा टनल के अंदर छह इंच पाइप हुई आर-पार
  3. फंसे मजदूरों के जीवन को सुरक्षित करने का बढ़ा भरोसा

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। Uttarakhand Tunnel Collapse Update: उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू अभियान में आज एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। सुरंग के अवरुद्ध हिस्से में 6 इंच की पाइपलाइन बिछाकर सेकेंडरी लाइफलाइन बनाने के लिए की जा रही ड्रिलिंग पूर्ण कर मलवे के आर पार 53 मीटर लंबी पाइपलाइन डाल कर इसके जरिये फंसे श्रमिकों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। 

रेस्क्यू की पहली कामयाबी

आज शाम लगभग साढ़े चार बजे एनएचएआईडीसीएल के निदेशक अंशुमनीष खलखो, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और टनल के भीतर संचालित रेस्क्यू अभियान के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि गत नौ दिनों से चल रहे रेस्क्यू की इस पहली कामयाबी के बाद श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के अहर्निश प्रयास तेजी से संचालित किए जाएंगे।

फंसे श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित करने का बढ़ा भरोसा

सुरंग में फंसे श्रमिकों के जीवन की रक्षा के लिए अबतक 4 इंच की पाइपलाइन ही लाइफलाइन बनी हुई थी। अब सेकेंड्री लाइफलाइन के तौर पर छह इंच व्यास की पाइप लाइन मलवे के आरपार बिछा दिए जाने के बाद श्रमिकों तक बड़े आकार की सामग्री व खाद्य पदार्थ तथा दवाएं और अन्य जरूरी साजो सामान के साथ ही संचार के उपकरण भेजने में सहूलियत होगी। जिससे अंदर फंसे श्रमिकों के जीवन को सुरक्षित बनाये रखने का भरोसा    कई गुना बढ़ा है। इस खबर के बाद श्रमिकों और उनके परिजनों के साथ ही रेस्क्यू के मोर्चों पर लगे लोगों में खुशी और उत्साह देखने को मिल रहा है और रेस्क्यू के अन्य विकल्पों को लेकर अब उम्मीदें उफान पर हैं।

इस बीच उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने आज परियोजना व जिला प्रशासन के अधिकारियों  के साथ सुरंग का निरीक्षण कर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और सेकेंडरी लाइफलाइन बनाने के काम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर रेस्क्यू में जुटे लोगों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें - Tunnel Collapse: उत्तरकाशी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नाल्ड डिक्स, बोले- 'हम उन्हें बाहर निकालने जा रहे हैं"

यह भी पढ़ें - हाई कोर्ट तक पहुंची उत्तराखंड सुरंग हादसे की गूंज, मजदूरों के बचाव को लेकर सरकार से मांगा जवाब