विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tunnel Collapse: उत्तरकाशी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नाल्ड डिक्स, बोले- 'हम उन्हें बाहर निकालने जा रहे हैं"

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Mon, 20 Nov 2023 12:40 PM (IST)

सुरंग हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड ...और पढ़ें

उत्तरकाशी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नाल्ड डिक्स, बोले- 'हम उन्हें बाहर निकालने जा रहे हैं"
उत्तरकाशी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नाल्ड डिक्स, बोले- 'हम उन्हें बाहर निकालने जा रहे हैं"

एएनआइ, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुए सुरंग हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स सोमवार को उत्तरकाशी में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बातचीत में बताया- ' देखने में बचाव टीम को यह कार्य काफी आसान दिख रहा है लेकिन टीम को यह तय करना होगा कि यह वास्तव में यह अच्छा है या फिर किसी तरह का जाल है।

उन्होंने आगे कहा- मेरे साथ हिमालय भूविज्ञान के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ हैं। हम सभी जानते हैं कि सुरंग के ऊपर की स्थिति क्या है और अंदर की स्थिति क्या हो सकती है। हम सभी उन 41 श्रमिकों को बचाने का प्रयत्न कर रहे हैं और किसी भी मजदूर को चोट नहीं पहुंचने देंगे।

अनोल्ड डिक्स ने कहा- यह एक बेहद ही मुश्किल काम है, हमे यहां सुरंग के ऊपर से लेकर नीचे तक चारों ओर देखना होता है। हम जल्द ही सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे। हम सभी एक टीम हैं और पूरी दुनिया हमारे साथ है।