Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजधानी के मुद्दे पर अजय भट्ट ने दी आंदोलनकारियों को नसीहत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 22 Mar 2018 09:14 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी के मुद्दे पर सरकार का निर्णय साफ है। आंदोलन करने वालों को इससे समझ जाना चाहिए।

    राजधानी के मुद्दे पर अजय भट्ट ने दी आंदोलनकारियों को नसीहत

    उत्तरकाशी, [जेएनएन]: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी के मुद्दे पर सरकार का निर्णय साफ है। राज्यपाल के अभिभाषण में राजधानी की बात साफ है। जिसमें गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने पर विचार करने की बात कही गई है। आंदोलन करने वालों को इससे समझ जाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राजधानी के मुद्दे पर आंदोलन करने और चिल्लाने वाले लोग पिछले 17 वर्षों से कहां थे। पिछले पांच साल तक कांग्रेस की भी सरकार रही है, उस दौरान आंदोलन करने वालों ने राजधानी के मुद्दे को क्यों नहीं उठाया। 

    उन्होंने कहा कि भाजपा पहले ही राजधानी के मुद्दे को  स्पष्ट कर चुकी है। अभी विधानसभा सत्र चल रहा है। इसलिए वे राजधानी के मुद्दे पर अधिक नहीं कह सकते, लेकिन आंदोलन करने वालों से उनकी अपील है कि संयम से काम लें। 

    अजय भट्ट ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण से यह साफ हो गया है कि सरकार राज्य में किस तरह से विकास को आगे बढ़ा रही है। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का पालन करने में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार शिक्षकों और चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से हमने 37 नहरों को ले लिया है। 

    इसके साथ हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा भी उत्तराखंड को मिल गया है। उत्तराखंड में रह रहे कर्मचारियों की पेंशन की तीन हजार करोड़ की राशि भी राज्य सरकार को मिल गई है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। 

    बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, लोकेंद्र बिष्ट, विजयपाल मखलौगा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह भंडारी सहित कई मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: गैरसैंण पर सदन में फिर हंगामा, वॉकआउट 

    यह भी पढ़ें: मोदी की राह पर त्रिवेंद्र की कदमताल, जानिए क्या है खास

    यह भी पढ़ें: गैरसैंण के मुद्दे पर सदन से लेकर सड़क तक हंगामा

    comedy show banner
    comedy show banner