अनियंत्रित टाटा सूमो ने आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
अनियंत्रित टाटा सूमो ने नैनीताल रोड पर आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए।
रुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। अनियंत्रित टाटा सूमो ने नैनीताल रोड पर आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में स्कूटी सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। इससे आक्रोशित लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे टाटा सूमो चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई भी लगाई गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पढ़ें:-सड़क हादसे में भाजपा नेता शोभित वर्मा की मौत
पुलिस के मुताबिक, बागेश्वर-गरुड़ से सवारियां लेकर टाटा सूमो (यूके-02-टीए-1286) दिल्ली की ओर जा रहा था। टाटा सूमो में 10 सवारियां बैठी हुई थी। जैसे ही वह डीडी चौक पर पहुंची तो एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक चोटिल हो गया।
पढ़ें:-ऋषिकेश में तारबाड़ के जाल में फंसकर तेंदुए ने तोड़ा दम
टाटा सूमो चालक ने पुलिस से बचने के लिए अपनी रफ्तार और तेज कर दी। बस फिर क्या था, उसकी चपेट में आकर पांच बाइक, स्कूटी, टेंपो को भी टक्कर मार दी। इससे वाहनों को अधिक नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन स्कूटी सवार मटकोटा पावर हाउस निवासी अब्दुल और चांद घायल हो गए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।