विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उधमसिंह नगर में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपित पति फरार

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 30 Nov 2018 01:58 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 08:59 PM (IST)

उधमसिंह नगर में एक पति ने पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला की लाश खेत में मिली। वहीं, आरोपी पति फरार है।

उधमसिंह नगर में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपित पति फरार
उधमसिंह नगर में पत्नी की गला दबाकर हत्या, आरोपित पति फरार

रुद्रपुर, जेएनएन। मलसा गिरधरपुर में विवाद के बाद नशे में धुत पति ने पत्नी के मुंह में मिट्टी ठूंस गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में हत्यारोपित पति फरार हो गया। सुबह लोग शौच के लिए गए तो मृतका के घर से 150 मीटर दूर खेत में उसकी लाश दिखी। मृतका की गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही हत्यारोपित पति की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों में कोहराम मचा है। 

पुलिस के मुताबिक शाहजहांपुर, थाना मदनापुर के जलालाबाद निवासी 25 वर्षीय बेबी रानी का विवाह 2013 में बदांयू के दातागंज हाल मलसा गिरधरपुर निवासी राजीव पुत्र फूलचंद से हुआ था। राजीव यहां मजदूरी करता है। विवाह के बाद उनके दो पुत्र शन्नी और पवन हुए। बताया जा रहा है कि राजीव नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। गुरुवार देर रात पूरा परिवार सोया हुआ था। 

इसी बीच नशे में धुत राजीव का पत्नी बेबी रानी से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद होता देख बच्चे रोने लगे और पति-पत्‍‌नी लड़ते-लड़ते बाहर की ओर चले गए। दादा फूलचंद के साथ ही दादी सरोज और आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने बेबी रानी और राजीव की खोजबीन की, लेकिन दोनों नहीं मिले। शुक्रवार सुबह पड़ोसी शौच के लिए खेत में गए तो वहां लाश पड़ी मिली। उनके शोर मचाने पर मृतका के परिजन भी पहुंच गए। इस पर पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, कोतवाल कैलाश भट्ट और बगवाड़ा चौकी प्रभारी नीमा बोरा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंची और जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक मृतका की हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने पत्नी के मुंह में पहले मिट्टी ठूंसी होगी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने हत्यारोपित की तलाश शुरू कर दी है। 

हत्यारोपित पति की तलाश में  लगी है पुलिस की दो टीम

कृष्ण कुमार वीके, (एसएसपी, यूएसनगर) का कहना है कि नशे में पति और पत्नी का विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद राजीव ने खेत में ले जाकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपित पति की तलाश में पुलिस की दो टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: दून में अधेड़ की हत्या कर शव को सौंग नदी में फेंका

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में एक हत्यारे को फांसी, तीन को सुनाई उम्रकैद की सजा

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के संदेह में पत्नी की हत्या में पति दोषी करार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।