Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अज्ञात कारणों से फैक्ट्री कर्मी युवती ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 02:58 PM (IST)

    रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में एक फैक्ट्री कर्मी युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका नेहा अपनी मां के साथ किराए पर रहती थी और सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतका के शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं मिला है।

    Hero Image
    अज्ञात कारणों से फैक्ट्री कर्मी युवती ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते ट्रांजिट कैंप में फैक्ट्री कर्मी युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूलरूप से ग्राम मटकापुर थाना भुता जिला बरेली निवासी 18 वर्षीय नेहा पुत्री खुशी राम ट्रांजिट कैंप कृष्णा कालोनी में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज गुप्ता के मकान में अपनी मां गुड्डी देवी के साथ किराए में रहती थी। दोनों ही मां बेटी सिडकुल की ड्यूक फैक्ट्री में काम करते है। जबकि नेहा के पिता खुशी राम और दो भाई गांव में ही रहते है।

    शुक्रवार सुबह दोनों मां बेटी काम के लिए फैक्ट्री पहुंची। जहां नेहा की मां कंपनी में चली गई, जबकि उसे गुरुवार को छुट्टी करने के कारण नहीं लिया। इस पर वह घर आ गई। बताया जा रहा है कि इस बीच उसने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रात आठ बजे जब उसकी मां गुड्डी देवी घर पहुंची तो नेहा को लटका देख उसके होश उड़ गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को जानकारी दी।

    सूचना पर थानाध्यक्ष मोहन पांडे, एसआइ महेश कांडपाल, एसआइ नेहा ध्यानी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

    थानाध्यक्ष मोहन पांडे ने बताया कि मृतका के शरीर में किसी प्रकार के चोट नहीं मिले है, साथ ही सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।