विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लकड़ी बीनने गए वृद्ध को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 08:39 PM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 06:45 AM (IST)

जंगल में लकड़ी बीनने गए एक वृद्ध को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला। उसका शव अन्‍य ग्रामीणों को जंगल ...और पढ़ें

लकड़ी बीनने गए वृद्ध को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला
लकड़ी बीनने गए वृद्ध को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

खटीमा, [जेएनएन]: उधमसिंह नगर जनपद के किलपुरा रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गए एक वृद्ध को हाथी ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

रेंजर किरण चंद कपरिया ने बताया कि आल आवृत्ती गांव का रहने वाला 60 वर्षीय राजेंद्र सिंह जंगल में लकड़ी बीनने गया था। देर शाम जंगल से लौट रहे लकड़ी बीनने वालों ने उसका शव खून से लथपथ देख उन्हें सूचना दी।
जिसके बाद वे टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर पड़े घाव को देखकर हाथी के पटक कर मारने जैसा प्रतीत हुआ है। फिलहाल शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को हाथियों ने दौड़ाया