मुख्यमंत्री धामी ने काफिला रुकवाकर खटीमा में पी पप्पू भाई की लस्सी, बोहनी भी कराई, बोले- बेहद शानदार है यह
सीएम ने कहा कि पप्पू के हाथों का बना प्रोडक्ट बेहद शानदार है। इसका आते-जाते सभी को आनंद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खटीमा उनकी कर्मभूमि है। जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। इसके बाद सीएम बनबसा के लिए रवाना हो गए।
खटीमा, जागरण संवाददाता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Cm Pushkar Singh Dhami) एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों पिथौरागढ़ में सड़क किनारे ढाबे पर चाय पीने के बाद अब उन्होंने अपने गृहक्षेत्र खटीमा लस्सी पी है। शुक्रवार की सुबह बनबसा जाते हुए सीएम धामी टनकपुर रोड अमाऊं में पप्पू भाई की लस्सी का आनंद लेना नहीं भूले। उन्होंने लस्सी पीकर वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया और अपने हाथ से पैसे देकर बोहनी भी कराई। सीएम की इस सादगी का हर कोई कायल है।
बनबसा जाते समय रुकवाया काफिला
स्थानीय चीजों को महत्ता प्रदान कर वोकल फॉर लोकल को साथर्क करने वाले प्रदेश के लोकप्रिय सीएम का सादगी का अंदाज इसी से लगाया जाता है कि वह जब घर से बनबसा जाने को निकले तो उन्होंने अपना काफिला अमाऊं में अमन लस्सी काॅर्नर पर पर रुकवा दिया, जहां उन्होंने पप्पू भाई के हाथों से बनी लस्सी का आनंद लिया। इतना ही नहीं स्वयं अपने हाथों से रुपए देकर बोहनी करायी।
सभी को लेना चाहिए इसका आनंद
इस दौरान सीएम ने कहा कि पप्पू के हाथों का बना प्रोडक्ट बेहद शानदार है। इसका आते-जाते सभी को आनंद लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खटीमा उनकी कर्मभूमि है। जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। इसके बाद सीएम बनबसा के लिए रवाना हो गए। लस्सी पीने के दौरान उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह बिष्ट किन्ना, कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति के सचिव भुवन भट्ट मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : सैर पर निकले CM को पसंद आई पिथौरागढ़ के नवीन के ढाबे की चाय, बस में स्कूली बच्चों से भी की बात
मयंक को आशीर्वाद देने घर पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार देर रात पीलीभीत मार्ग पर शारदा विहार कालोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश मनराल के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पुत्र मयंक को वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधने की शुभकामनाएं दी। साथ ही स्वजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। देर रात को वह अपने आवास नगरा तराई के चले गए। वहीं सीएम पत्नी गीता धामी ने विवाह स्थल रिसॉट पहुंचकर आर्शीवाद दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।