विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां नवोदय में बच्चों को मिलती हैं सिर्फ दो रोटी, जबरदस्ती खिलाया जाता है चावल

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 04 Sep 2019 05:42 PM (IST)

देवलधार राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में बच्चों को सिर्फ दो ही रोटी मिलती है और चावल जबरदस्ती खिलाया जाता है।

यहां नवोदय में बच्चों को मिलती हैं सिर्फ दो रोटी, जबरदस्ती खिलाया जाता है चावल
यहां नवोदय में बच्चों को मिलती हैं सिर्फ दो रोटी, जबरदस्ती खिलाया जाता है चावल

नई टिहरी, जेएनएन। डीएम डॉ. वी. षणमुगम जब देवलधार राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में पहुंचे तो बच्चों की शिकायत सुन वह भी चौंक गए। छात्र- छात्राओं ने बताया कि भोजन में उन्हें सिर्फ दो रोटी दी जाती हैं, जबकि चावल जबरदस्ती खिलाया जाता है। डीएम ने इस पर विद्यालय प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि अगर जल्द ही व्यवस्थाएं सुधरी नहीं तो कार्यवाही की जाएगी। 

मंगलवार को डीएम डकॅ. वी. षणमुगम  ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देवलधार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रा और छात्र हास्टल के साथ ही किचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने छात्र-छात्राओं से व्यवस्थाओं की जानकारी ली जिस पर छात्रों ने विद्यालय में गुणवत्तापरक भोजन न मिलने की शिकायत की। छात्रों का कहना है कि उन्हें दोपहर और रात के भोजन में मात्र दो ही रोटियां दी जाती हैं। इसके अलावा चावल भोजन में दिया जाता है। 

अगर छात्र चावल नहीं खाना चाहता है तो उसे रोटी के बदले चावल ही खाने पड़ते हैं। जबरदस्ती चावल खिलाए जाते हैं। डीएम ने यह सुन प्रधानाचार्य गीताराम नौटियाल सहित अन्य कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्थाएं सही नहीं की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने विद्यालय में भोजन व्यवस्था के लिए ई-निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-निविदा आमंत्रण में शर्ते तय की जाए, ताकि बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन मिले। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के 71 प्राइमरी स्कूलों में एक भी छात्र नहीं, पढ़िए पूरी खबर

उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यालय की बाउंड्रीवाल और टॉयलेट पिट के प्रस्ताव जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बालिका हॉस्टल के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने और छात्र-छात्राओं के लिए 40 बेड का प्रस्ताव जिलाधिकारी कार्यालय को भेजने को कहा। जिलाधिकारी ने संविदा शिक्षकों के मानदेय में प्रति पीरियड 30 तीस रुपये की वृद्धि करने, विद्यालय में पीआरडी के माध्यम से तैनात सुरक्षा कर्मियों को प्रति वर्ष तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने और सफाई कर्मी संजय के मानदेय में प्रतिमाह दो हजार रुपये की वृद्धि करने और सफाई कर्मी अंजू के प्रतिदिन के मानदेय रूपये 50 पचास की वृद्धि करने पर सहमति जताई। 

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, समिति के सदस्य प्राचार्य डायट सीपी नौटियाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य गीताराम नौटियाल, सदस्य एपी बंगवाल, राजकुमारी प्रसाद आदि उपस्थित थे।   

यह भी पढ़ें: छात्राओं को नाश्‍ते में दिया फफूंदी लगा ब्रेड व बटर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।