विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Divas 2023: राज्य स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर हुई बैठक, सभी सरकारी भवन होंगे प्रकाशमान

By Brijesh bhattEdited By: riya.pandey
Published: Sat, 04 Nov 2023 05:16 PM (IST)

Uttarakhand Foundation Day 2023 राज्य स्थापना दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर हुई बैठक में आठ से ...और पढ़ें

Uttarakhand Divas 2023: राज्य स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर हुई बैठक
Uttarakhand Divas 2023: राज्य स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर हुई बैठक

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। Uttarakhand Foundation Day 2023: राज्य स्थापना दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर हुई बैठक में आठ से 10 नवंबर तक जनपद के सभी शासकीय भवनों को एलईडी बल्वों के माध्यम से प्रकाशमान करने जाने के निर्देशित किया। साथ ही मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के सफल आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिला विकास सभागार में आयोजित बैठ मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार एवं अपर जिला अधिकारी बीर सिंह बुदियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीडीओ ने कहा कि नौ नवंबर को 23 वें राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन खेल मैदान अगस्त्यमुनि में होगा।

विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को अपने विभागों के स्टाल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी अब तक राज्य निर्माण के लाभ विषय तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड के विकास की संभावनाओं के विषय पर निबंध प्रतियोगिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, महा प्रबंधक उद्योग महेश प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, अर्थ एवं संख्या अधिकारी संदीप भट्ट, जिला क्रीडा अधिकारी निर्मला पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगि विकास मेले के महासचिव हर्षवर्धन बेंजवाल, संयोजक विक्रम सिंह नेगी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड रोडवेज की 439 अनुबंधित बसों की निगरानी का जिम्मा परिचालकों पर, चालक के लापरवाही बरतने पर डिपो को देंगे जानकारी

यह भी पढ़ें - कुमाऊं दौरे से चमोली पहुंचे भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी, कहा- डबल इंजन सरकार में उत्तराखंड में हुए रिकार्ड विकास कार्य