Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kedarnath Dham: विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से किया गया रुद्राभिषेक

    By Raksha PanthriEdited By:
    Updated: Mon, 17 May 2021 10:57 PM (IST)

    Kedarnath Dham Latest News Update भगवान केदारनाथ के कपाट सोमवार को सुबह तड़के पांच बजे पूरे विधि-विधान के साथ आगामी छह महीने के लिए खोल दिए गए हैं। अब आने वाले छह महीने तक यहीं पर भगवान की पूजा संपन्न होगी।

    Hero Image
    भगवान केदारनाथ के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ आगामी छह महीने के लिए खोल दिए गए हैं।

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham भगवान केदारनाथ के कपाट सोमवार को सुबह तड़के पांच बजे पूरे विधि-विधान के साथ आगामी छह महीने के लिए खोल दिए गए हैं। अब आने वाले छह महीने तक यहीं पर भगवान की पूजा संपन्न होगी। कोरोना संक्रमण के चलते कपाट खुलने के मौके पर केदारनाथ धाम के रावल, मुख्य पुजारी, प्रशासन समेत देवस्थानम बोर्ड के कुछ सदस्य ही मौजूद थे। फिलहाल मंदिर में भक्तों के दर्शन पर सरकार ने रोक लगाई है। मुख्य पुजारी ही केवल नित पूजाएं संपन्न कराएंगे। वही प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मंदिर में की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार सुबह 5 बजे पौराणिक परंपराओं के साथ पूरे विधि-विधान से भगवान केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। शीतकाल के छह महीनों तक पंचगद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विश्राम करने के बाद गत 14 मई केदार बाबा की उत्सव डोली धाम के लिए रवाना हुई थी।

    15 मई को धाम में पहुंच गई थी। दो दिन धाम में विश्राम करने के बाद केदारनाथ भगवान मंदिर में विराजमान हो गए हैं। अब आने वाले छह महीनों तक यही पर केदारबाब विराजमान रहेंगे। 

    सुबह सर्वप्रथम मंदिर के सीलबंद मुख्य कपाट को खोला गया, इसके बाद गर्भगृह में पूजा अर्चना की गई। रावल भीमाशंकर लिंग व मुख्य पुजारी बागेष लिंग ने मंदिर के अंदर कपाट खुलने के अवसर पर संपन्न होने वाली पूजाएं व सभी औपचारिकताएं पूरी की, मंदिर के कपाट भले ही खोल दिए गए हैं, लेकिन आम भक्तों के दर्शनों पर प्रशासन ने पाबंदी लगाई है।

    भविष्य में सरकार द्वारा परिस्थितियों को देखते हुए दर्शनों का निर्णय लिया जाएगा। हालांकि इस दौरान मुख्य पुजारी द्वारा मंदिर में सुबह का साय को होने वाली पूजाएं की जाएंगी, दोपहर को भगवान का श्रृंगार किया जाएगा।

    इस अवसर पर सीमित संख्या में देवस्थानम बोर्ड एवं प्रशासन-पुलिस के लोग मौजूद थे, कोई भी भक्त मौजूद नहीं था, इस अवसर पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी बागेष लिंग, जिलाधिकारी मनुज गोयल, देवस्थानम बोर्ड के उप मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, केएस पुष्पवाण आदि मौजूद थे।

    केंद्रीय मंत्री निशंक ने भी कराई केदारनाथ में पूजा

    ग्रीष्म काल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत ऑनलाइन पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा केदार से विश्व में फैली कोरोना महामारी से समस्त प्राणियों की रक्षा की कामना की।

    यह भी पढ़े- पांडुकेश्वर के योग-ध्यान मंदिर पहुंची गाडूघड़ा यात्रा, सोमवार को उद्धव और कुबेर उत्‍सव डोली के साथ पहुंचेगी बदरीधाम

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें