विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोपता में खुलेगा महाविद्यालय, 90 गांवों के ग्रामीणों को राहत

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Mon, 09 Jan 2017 03:41 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:00 AM (IST)

अब रुद्रप्रयाग जनपद के चोपता क्षेत्र के लगभग 90 से अधिक गांवों के छात्रो को उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: रुद्रप्रयाग जनपद के तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता में शासन की ओर से महाविद्यालय को स्वीकृति मिल गई है। अब क्षेत्र के लगभग 90 से अधिक गांवों के छात्रो को उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। आगामी शिक्षा सत्र से महाविद्यालय का संचालन शुरू होगा।

वर्तमान में जिले में तीन महाविद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, महाविद्यालय जखोली व रुद्रप्रयाग शामिल है। इस क्षेत्र के छात्रो को उच्च शिक्षा के लिए अभी तक या तो महाविद्यालय अगस्त्यमुनि या फिर केंद्रीय विवि श्रीनगर गढ़वाल की शरण लेनी पड़ती थी।

पढ़ें: उत्तराखंड बोर्ड ने घोषित की 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथि

वर्ष 2006 में शुरू हुए रुद्रप्रयाग महाविद्यालय में लंबे इंतजार के बाद इस सत्र से ही बीए की कक्षाओं का संचालन शुरू हो सका है। क्षेत्रीय जनता लंबे समय से तल्लानागपुर क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने की मांग करती आ रही थी।

पढ़ें:-इस साल दो चरणों में होगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

डीएम रंजना ने बताया कि शासन से तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता में महाविद्यालय स्थापित किए जाने की स्वीकृति मिल चुकी है। आगामी शिक्षा सत्र से यहां महाविद्यालय का संचालन विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा।

पढ़ें:-गूगल ब्वॉय कौटिल्य का ज्ञान देख वैज्ञानिक भी चकित

पढ़ें-छात्र ने जब पीएम का नाम बताया, तो जवाब सुनकर सब हो गए हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।