विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: क्या जाती ठंड भी करेगी परेशान? फरवरी में पहली बार शून्य से नीचे पहुंचा इस इलाके का तापमान

Published: Sat, 24 Feb 2024 07:38 AM (IST)

Uttarakhand Weather शुक्रवार तड़के पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त पाला देखा गया। गुरुवार को हुई वर्षा व हिमपात के बाद रात ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: क्या जाती ठंड भी करेगी परेशान? फरवरी में पहली बार शून्य से नीचे पहुंचा इस इलाके का तापमान
Uttarakhand Weather: क्या जाती ठंड भी करेगी परेशान? फरवरी में पहली बार शून्य से नीचे पहुंचा इस इलाके का तापमान

जागरण संवाददाता, देहरादून/चंपावत। प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार हैं। 

वहीं, चंपावत में मौसम में गुरुवार को आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों का तापमान तीन डिग्री तक कम हुआ है। चंपावत जिले के लोहाघाट व अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। इस फरवरी में पहला मौका है जब तापमान माइनस में गया है।

पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त पाला

शुक्रवार तड़के पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त पाला देखा गया। गुरुवार को हुई वर्षा व हिमपात के बाद रात में आसपास साफ हो गया। जिस वजह से पाला देखने को मिला है। तापमान में गिरावट के बाद चंपावत व लोहाघाट में सुबह-शाम गलन पैदा करने वाली ठंड पड़ रही है। घरों से निकलते समय लोग संयम बरत रहे हैं।

शुक्रवार को कुमाऊं में सबसे कम -1.7 डिग्री तापमान लोहाघाट में रिकार्ड किया गया। चंपावत जिला मुख्यालय का तापमान भी एक डिग्री के आसपास पहुंच गया। अल्मोड़ा दूसरे नंबर का ठंडा स्थान रहा। पहाड़ में हुई वर्षा व हिमपात का असर मैदानी क्षेत्र पर भी दिखा है।

टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में तापमान तीन डिग्री तक कम हो गया है। शुक्रवार को टनकपुर का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सिसय रहा। पिछले एक सप्ताह में यह सबसे कम तापमान है। शुक्रवार को जिले में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में अगले दो दिन आंशिक बादल छा सकते हैं। 26 व 27 फरवरी को कुमाऊं में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा देखी जा सकती है।