Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड में मौसम का कहर, बारिश और ओलावृष्टि से पिथौरागढ़ में फंसे सैलानी; पुलिस ने किया रेस्क्यू

    Updated: Fri, 02 May 2025 03:36 PM (IST)

    Uttarakhand Weather उत्‍तराखंड में मौसम के कहर के चलते पिथौरागढ़ के ध्वज मंदिर से लौट रहे पर्यटक बारिश और ओलावृष्टि में फंस गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित बचाया। वहीं मुनस्यारी में बिना अनुमति वन क्षेत्र में रह रहे देशी-विदेशी पर्यटकों को भी हटाया गया और वैध अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं।

    Hero Image
    Uttarakhand Weather: वर्षा व ओलावृष्टि में फंसे पर्यटकों को पुलिस ने किया रेस्क्यू। जागरण

    जासं, पिथौरागढ़। Uttarakhand Weather: तेज वर्षा और ओलावृष्टि के दौरान ध्वज मंदिर से लौटते समय फंसे पर्यटकों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सकुशल निकाला। गुरुवार की सायं जिले के विभिन्न स्थानों पर मौसम काफी खराब रहा। पिथौरागढ़ और कनालीछीना के मध्य स्थित ध्वज मंदिर गए तीन महिलाएं और दो पुरुष कच्चे मार्ग पर वर्षा और ओलावृष्टि के चलते फंसे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    112 से पुलिस को इन लोगों के ध्वज पैदल मार्ग पर फंसे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर निकटवर्ती जाजरदेवल थाने से थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके को रवाना हुए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने पांचों पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर मुूख्य सड़क तक पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश से पानी-पानी हुआ हरिद्वार; केदारनाथ की चोटियों पर पड़ी बर्फ

    पांचों पर्यटकों ने बताया कि वह हल्द्वानी में रहते हैं। इस समय पिथौरागढ़ के मंदिरों के दर्शनों के लिए आए हैं। रेस्क्यू टीम में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, सुरेंद्र मनराल, पंकज भंडारी, कांस्टेबल अनंत प्रसाद, सुरेंद्र रौतेला, प्रकाश नगरकोटी आदि शामिल रहे।

    वर्षा के बाद खरीफ फसलों की बुआई में जुटे किसान

    चंपावत: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गुरुवार देर शाम से रात की अवधि में कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। विशेष रूप से सीमांत के पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में अच्छी वर्षा हुई। चंपावत में भी मामूली वर्षा रिकार्ड की गई। शुक्रवार को वर्षा नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर जिलों की तरफ शिफ्ट हो गई।

    चंपावत में शनिवार को बादल घिरे रहे। हवा सर्द होने व दिन में धूप नहीं निकलने से तापमान में कमी आई है। शनिवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। पिथौरागढ़ का पारा 25.1 डिग्री व 13.2 डिग्री रिकार्ड हुआ।

    मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा, नैनीताल व ऊधम सिंह नगर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा रिकार्ड की गई है। सर्वाधिक 12.7 मिमी वर्षा चमोली जिले में हुई है। 11.1 मिमी वर्षा के साथ पिथौरागढ़ दूसरे स्थान पर रहा। 7.0 मिमी के साथ बागेश्वर तीसरे स्थान पर रहा। समग्रता में 24 घंटे की अवधि में प्रदेश में 5.1 मिमी वर्षा हुई। सामान्य 2.1 मिमी वर्षा की अपेक्षा यह 139 प्रतिशत अधिक है। इस समय किसान खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी कर रहे हैं।

    मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि इस समय हुई वर्षा मडुवा, झंगोरा, भट्ट, सोयाबीन, उड़द आदि की बुआई के लिए मददगार रहेगी। हालांकि ओलावृष्टि व अंधड़ फलों को नुकसान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले Kedarnath Dham के कपाट, अगले छह माह तक यहीं विराजेंगे भोलेनाथ