विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर तीसरे दिन भी बर्फबारी, थल मुनस्यारी रोड खुली; अंधेरे में डूबी हिमनगरी

Published: Sun, 25 Jan 2026 01:44 PM (IST)

उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी के कारण थल-मुनस्यारी रोड खुल गयी है, मुनस्यारी में बिजली आपूर्ति भी शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

थल मुनस्यारी मार्ग मुनस्यारी से बिटलीधार तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला. Jagran

 थल मुनस्यारी मार्ग मुनस्यारी से बिटलीधार तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला. Jagran

HighLights

  1. थल-मुनस्यारी रोड खुल गयी

  2. मुनस्यारी में बिजली आपूर्ति भी शुरू

  3. दारमा घाटी और लिपुलेख मार्ग भी अवरुद्ध

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। लगातार हुई बर्फबारी के बाद थल–मुनस्यारी मोटर रोड खुल गयी है। मुनस्यारी में बिजली आपूर्ति भी शुरू हो गई है।स्थानीय लोगों को दैनिक जरूरतों के साथ-साथ संचार में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शनिवार को सीमा सड़क संगठन द्वारा मुनस्यारी से बितलीधार तक ही सड़क खोली जा सकी, रविवार को बिटली धार तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए मार्ग खुल चुका है लगभग 11 किमी मार्ग अभी भी मोटी बर्फ से ढका हुआ है। इस कारण मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन और यात्री फंसे हुए हैं।

बर्फबारी के बाद मुनस्यारी पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| दिल्ली उत्तर प्रदेश उत्तराखंड हरियाणा आदि क्षेत्रों के पर्यटक पहुंच रहे हैं| पर्यटन बढ़ चुका है।

उधर दारमा घाटी में भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। नागलिंग तक ही मार्ग खुल सका है, जबकि नागलिंग से आगे भारी बर्फ जमा होने के कारण सड़क बंद पड़ी है। और यहां पर भी भारी संख्या में पर्यटक नागलिंग तक पहुंचकर बर्फ का आनंद ले रहे हैं |सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाला लिपुलेख मार्ग भी तीसरे दिन यातायात के लिए नहीं खुल सका है, जिससे सीमावर्ती गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

आदि कैलास क्षेत्र में तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं। तेज झोंकों के कारण आईटीबीपी बैरक की छत उड़ने की सूचना है। लगातार खराब मौसम से सड़क बहाली, बिजली आपूर्ति और राहत कार्य प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि युद्धस्तर पर बर्फ हटाने के साथ बिजली बहाल की जाए, ताकि जनजीवन जल्द पटरी पर लौट सकेऔर इस क्षेत्र में भी संचार संपर्क गड़बड़ा चुका है।

रोडवेज बस तीसरे दिन वाया मदकोट जलजीवी होकर पिथौरागढ़ को रवाना

मुनस्यारी। मुनस्यारी चलने वाली रोडवेज बस दो-तीन दिन पूर्व पर हिमपात के कारण मुनस्यारी में ही फंस गई थी | थल मुनस्यारी मार्ग पर चलने वाली रोडवेज रविवार की सुबह वाया मदकोट, जौलजीबी होकर पिथौरागढ़ को रवाना हुई है।

यह भी पढ़ें- चकराता में बर्फबारी देखने उमड़े पर्यटक, लगा लंबा जाम तो गाड़ी छोड़कर पैदल ही निकले

यह भी पढ़ें- 3 छुट्टियां और भवन पर बर्फबारी... मां वैष्णो देवी के दर्शन को खींचे चले आ रहे श्रद्धालु; 38 हजार भक्तों ने लगाई हाजिरी

यह भी पढ़ें- मनाली में बर्फबारी के तीसरे दिन भी ट्रैफिक जाम, 7 किलोमीटर दायरे में अभी भी फंसे वाहन; होटलों की क्या है स्थिति?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।