विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनाली में बर्फबारी के तीसरे दिन भी ट्रैफिक जाम, 7 किलोमीटर दायरे में फंसे रहे पर्यटक वाहन; होटलों की क्या है स्थिति?

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 25 Jan 2026 11:57 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2026 06:05 PM (IST)

Manali Snowfall, मनाली में भारी हिमपात के कारण तीन दिनों से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त है, जिससे पर्यटक फंसे हुए हैं ...और पढ़ें

HighLights

  1. मनाली में भारी हिमपात से तीन दिन से यातायात बाधित।

  2. पर्यटक फंसे, होटल खाली; मनाली आने को उत्सुक।

  3. प्रशासन, होटल एसोसिएशन मिलकर जाम हटाने में जुटे।

जागरण संवाददाता, मनाली। मनाली में भारी हिमपात होने से अस्त व्यस्त हुई व्यवस्था के कारण पर्यटक तीन दिन से मनाली नहीं आ पाए हैं। पर्यटक मंडी से पतलीकूहल तक जगह-जगह रुके हुए हैं। सभी को मनाली आने का बेसब्री से इंतजार है। मनाली के होटल खाली हैं, जबकि सड़कों में आज भी जाम लगा है।

ताजा बर्फबारी की खबर सुनकर हर कोई पर्यटक मनाली आने को उतावला हुआ पड़ा है, लेकिन ट्रैफिक जाम उनकी राह में सबसे बड़ा रोड़ा बना हुआ है।

तीसरे दिन रविवार शाम वाहनों ने कुछ रफ्तार पकड़ी। सात किलोमीटर के क्षेत्र में वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ने लगे। 

मनाली से क्लॉथ तक ट्रैफिक जाम

रविवार को मनाली से क्लॉथ तक सात किमी लंबा ट्रैफिक जाम लगा है। बीते कल 16 किलोमीटर तक जाम लगा था। प्रशासनिक अमले सहित ट्रैफिक को सुचारू करने में होटल एसोसिएशन व एडवेंचर टुअर ऑपरेटर एसोसिएशन कुल्लू मनाली की टीम भी पिछले तीन दिन से सहयोग दे रही हैं।

Manali Tourist

मनाली से आलू ग्राउंड तक दोनों ओर जाम

मनाली से आलू ग्राउंड तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। ट्रैफिक सुचारू करने का कार्य पिछले तीन दिन से निरंतर जारी है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

 

पर्यटन कारोबारी भी साथ में जुटे

होटल एसोसिएशन के सभी सदस्य मिलजुलकर ट्रैफिक जाम को सुचारू करने में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। एडवेंचर टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन कुल्लू मनाली की टीम भी पिछले तीन दिन से हमारे साथ मिलजुलकर काम कर रही है। 

Manali 12

क्या कहते हैं होटलियर्स

सभी मिलजुलकर इस ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान कर रहे हैं। आज शाम तक मनाली में ट्रैफिक सुचारू हो जाएगा। मनाली आने वाले पर्यटकों का स्वागत है। होटल एसोसिएशन पर्यटकों की सेवा में तत्पर है।
-रोशन ठाकुर, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन मनाली।

क्या कहता है प्रशासन

पुलिस व प्रशासन की टीम तीन दिन से मौके पर जुटी हुई है। ट्रैफिक को सुचारू किया जा रहा है। उम्मीद है आज अब सामान्य हो जाएगा।
-रमण कुमार शर्मा, एसडीएम, मनाली।

यह भी पढ़ें: मनाली में बर्फ पर फिसलते हुए खाई में जा गिरी गाड़ी, आप भी जा रहे हैं Snowfall देखने तो बरतें ये सावधानियां 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।