विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनाली में बर्फ पर फिसलते हुए खाई में जा गिरी गाड़ी, आप भी जा रहे हैं Snowfall देखने तो बरतें ये सावधानियां

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 25 Jan 2026 11:23 AM (IST)

मनाली में बर्फ पर एक गाड़ी फिसलकर खाई में जा गिरी, ड्राइवर बाल-बाल बचा। यह घटना पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

मनाली में बर्फ पर फिसलती गाड़ी को बचाने का प्रयास करता व्यक्ति।

मनाली में बर्फ पर फिसलती गाड़ी को बचाने का प्रयास करता व्यक्ति।

HighLights

  1. मनाली में बर्फ पर गाड़ी फिसलकर खाई में गिरी।

  2. बर्फ पर वाहन चलाते समय भारी गियर का उपयोग करें।

  3. पिछले तीन दिनों में 30 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त।

जसवंत ठाकुर, मनाली। अगर आप बर्फ देखने के लिए मनाली घूमने आ रहे हैं तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्व है। मनाली का एक वीडियो वारयल हो रहा है, जिसमें बर्फ पर गाड़ी फिसलते हुए खाई में जा गिरी। ड्राइवर गाड़ी को रोकने का बहुत प्रयास करता रहा, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। गाड़ी को रोकने का प्रयास करते हुए ड्राइवर खाई के पास पहुंच गया, यहां ऐन मौके पर वह छलांग लगाकर हट गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

अगर आप अपने वाहन में मनाली आ रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वाहन चलाती बार हल्की सी चूक आपको भारी पड़ सकती है। इंटरनेट मीडिया पर बर्फ के ऊपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों में इस तरह के ही हालात हैं।

बर्फ में गाड़ी चलाते वक्त बरतें ये सावधानी

बर्फ में गाड़ी चलाना मुश्किल ही नहीं चुनौतीपूर्ण भी है। उतराई व चढ़ाई में वाहन को हेवी गीयर में ही चलाएं। ब्रेक का अचानक इस्तेमाल न करें। अगर जरूरी हुआ तभी मनाली के पर्यटन स्थलों में अपना वाहन ले जाएं, अन्यथा मनाली से फोर बाई फोर वाहन ही किराये पर लें और मनाली की बर्फीली वादियों में घूमने का आनंद उठाएं। 

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dainik Jagran (@dainikjagrannews)

सड़क पर जमा पानी बेहद खतरनाक

सड़क में बर्फ जमने की स्थिति में सफर चुनौतीपूर्ण हो जाता है इसलिए फोर बाई फोर वाहन का ही प्रयोग करें। सड़क पर जब पानी जम जाता है तो वह बहुत ठोस होता है व उस पर फिसलन का ज्यादा खतरा रहता है। आसमान से गिरी बर्फ नरम होती है वह जल्दी ठोस नहीं होती। लेकिन बर्फ से पिघलने के बाद जब पानी दोबारा जमता है तो वह बहुत ठोस होता है व उसी पर हादसे होते हैं।

तीन दिन में 30 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त

अधिकतर सामान्य वाहन ही इन घटनाओं का शिकार हुए हैं। तीन दिनों के भीतर 30 से अधिक गाड़ियां को फिसलने से नुकसान हुआ है। हालांकि इन घटनाओं में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन एक दूसरे को टक्कर मारने से गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Snowfall: हिमाचल में 11 जगह माइनस में पहुंचा तापमान, क्यों जरूरी है बर्फबारी, इस बार क्यों हुई देरी?

यह भी पढ़ें: बर्फ पर जरा संभलकर: शिमला में बर्फबारी के बाद डगमगाए 23 लोगों के कदम; पहुंचाने पड़े तुरंत अस्पताल 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।