विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3 छुट्टियां और भवन पर बर्फबारी... मां वैष्णो देवी के दर्शन को खींचे चले आ रहे श्रद्धालु; 38 हजार भक्तों ने लगाई हाजिरी

Published: Sun, 25 Jan 2026 12:43 PM (IST)

मौसम में सुधार और छुट्टियों के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भवन ...और पढ़ें

बर्फबारी और छुट्टियों के चलते वैष्णो देवी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

बर्फबारी और छुट्टियों के चलते वैष्णो देवी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

HighLights

  1. मौसम सुधरने से वैष्णो देवी यात्रा में भारी भीड़

  2. तीन छुट्टियों और बर्फबारी ने भक्तों को आकर्षित किया

  3. श्राइन बोर्ड ने यात्रियों के लिए पुख्ता इंतजाम किए

संवाद सहयोगी, कटड़ा। मौसम में सुधार होते ही माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए त्रिकुटा पर्वत पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार, रविवार और सोमवार गणतंत्र दिवस को मिलाकर तीन छुट्टियां और भवन पर हुई भारी बर्फबारी के चलते श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए खींचे चले जा रहे हैं।

अमूमन 15 से 20 हजार रहने वाली यात्रा अब 38 हजार पार कर गई है। यात्रा मार्ग से लेकर भवन तक शीत लहर चल रह है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन ने शुक्रवार को यात्रा मार्ग पर बारिश व भवन पर बर्फबारी के चलते सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को ही भवन की ओर जाने की अनुमति दी थी, लेकिन शनिवार को मौसम साफ होते सुबह कटड़ा में पंजीकरण काउंटरों से लेकर दर्शनी ड्योढ़ी, यात्रा मार्ग और भवन परिसर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।

भवन में श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन के साथ चारों ओर जमी बर्फ का आनंद लिया। वहीं, रोपवे के जरिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भैरव घाटी पहुंचे और माथा टेका। भैरवनाथ मंदिर के आसपास भी बर्फ से ढकी घाटी में श्रद्धालु दिनभर आनंदित होते रहे।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, सीआरपीएफ और सफाई कर्मचारियों को यात्रा मार्ग, भवन परिसर और भैरव घाटी में तैनात किया गया है। हेलीकॉप्टर सेवा भी अधिकांश समय तक उपलब्ध रही। इसके अलावा बैटरी कार सेवा, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी सुविधाओं का श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।