Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिमा के मौके पर हो रही आतिशबाजी से पिथौरागढ़ में हार्डवेयर के गोदाम में लगी आग, लाखों का पेंट हुआ धुआं

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 04:13 PM (IST)

    Pithoragarh News आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से आस-पास के मकान चपेट में आने से बच गए। मुख्य बाजार में आग लगने से लोगों में दहशत छा गई। माना जा रहा है कि पूर्णिमा पर्व पर कस्बे में हो रही आतिशबाजी गोदाम पर गिरी और आग पकड़ गई।

    Hero Image
    सीमांत के लोगों ने पर्यटन नगरी में अविलंब फायर बिग्रेड के इंतजाम किए जाने की मांग की है।

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़ : Pithoragarh News: जिले की मुनस्यारी तहसील मुख्यालय में आग लगने से एक हार्डवेयर का गोदाम जलकर खाक हो गया। गोदाम में रखा लाखों रुपये का पेंट और अन्य सामग्री भी इसी आग में जलकर खाक हो गई। कस्बे के लोगों ने खुद ही मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे आस-पास के मकान आग की चपेट में आने से बच गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामीणों ने खुद ही पानी डालकर बुझाई आग

    कस्बे के मुख्य बाजार में कवींद्र बृजवाल के गाेदाम में बीती रात्रि आग लग गई। पड़ाेस में रहने वाली एक महिला ने गोदाम से धुआं निकलने की सूचना गोदाम मालिक को दी। इस पर गोदाम मालिक कवींद्र बृजवाल तत्काल मौके पर पहुंचे, मगर तब तक गोदाम में रखे पेंट और अन्य सामान में आग पकड़ चुकी थी। अाग से पेंट और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। गोदाम के पास ही दो बड़े टैंकों में पानी भरा हुआ था। इसी पानी की मदद से कस्बे के लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

    लोगों का अनुमान, आतिशबाजी से लगी आग

    आग पर नियंत्रण पा लिए जाने से आस-पास के मकान चपेट में आने से बच गए। मुख्य बाजार में आग लगने से लोगों में दहशत छा गई। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। हालांकि, माना ये जा रहा है कि पूर्णिमा पर्व पर कस्बे में हो रही आतिशबाजी गोदाम पर गिरी और पेंट में आग पकड़ गई।

    नहीं है फायर ब्रिगेड की व्यवस्था

    पर्यटन नगरी होने के बावजूद यहां फायर बिग्रेड की व्यवस्था नहीं है। तहसील मुख्यालय से 60 से 100 किमी दूर डीडीहाट, धारचूला और जिला मुख्यालय में ही फायर बिग्रेड की व्यवस्था है। सीमांत के लोगों ने पर्यटन नगरी में अविलंब फायर बिग्रेड के इंतजाम किए जाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें : सेल टैक्स कर्मी बताकर महिला से दो लाख की धोखाधड़ी करने वाला दस हजार का ईनामी हल्द्वानी से गिरफ्तार 

    comedy show banner
    comedy show banner