Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nepal Protest: एसएसबी ने बढ़ाई नेपाल सीमा पर सुरक्षा, रात दिन गश्त कर रहे जवान

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 02:34 PM (IST)

    Nepal Protest नेपाल में चल रहे विद्रोह के कारण सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। 57वीं वाहिनी के जवान लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं। बनबसा क्षेत्र में गहन तलाशी की जा रही है ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके। एसएसबी ने नेपाल में अस्थिरता को देखते हुए चौकसी बढ़ा दी है।

    Hero Image
    सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। Jagran

    संसू, जागरण, बनबसा। नेपाल में चल रहे विद्रोह से वर्तमान में उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है।

    57वीं वाहिनी के जवान सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर चेकिंग अभियान चला रहे हैं। अभियान का नेतृत्व व समीक्षा क्षेत्रीय मुख्यालय पीलीभीत के उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा व कमांडेंट मनोहर लाल कर रहे हैं। कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि बनबसा क्षेत्र में गहन तलाशी एवं निगरानी की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर किसी भी प्रकार की आपराधिक, तस्करी संबंधी अथवा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए जवान रात दिन गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कमद उठाए जाएंगे।

    बताया कि वर्तमान समय में नेपाल के भीतर बढ़ती अस्थिरता और हिंसक गतिविधियों को देखते हुए एसएसबी ने अपनी चौकसी और गश्त में वृद्धि की है।