Nepal Jail Break: भारत में आ रहे थे सात कैदी, नेपाल पुलिस को सौंपे
चंपावत में नेपाल की जेलों से भागे सात कैदियों को एसएसबी ने बनबसा सीमा पर पकड़ा और नेपाल पुलिस को सौंप दिया। नेपाल ले जाते समय तीन कैदी भाग गए जिनमें से एक पकड़ा गया। पुलिस संदिग्धों पर नजर रख रही है और सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आईजी ने बनबसा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सहयोग की अपील की।

जागरण संवाददाता, चंपावत । नेपाल की जेलों से फरार कैदियों को भारत में आने से रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व पुलिस सघन गश्त कर रही है। सात कैदियों को एसएसबी ने बनबसा सीमा पार करते समय हिरासत में ले लिया। एसपी अजय गणपति ने बताया कि सभी कैदियों को एसएसबी ने नेपाल आर्म्ड पुलिस को सौंप दिया। नेपाल ले जाने के दौरान तीन कैदी नेपाल पुलिस के चंगुल से फरार हो गए।
एसपी अजय गणपति ने बताया कि इनमें से एक कैदी को बाद में नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया। दो कैदी फरार चल रहे हैं। फरार होने वाले कैदियों में एक हल्द्वानी व दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। एसपी ने बताया कि कैदियों के साथ ही संदिग्ध को भारत में आने से रोकने के लिए नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी पुलिस से साझा करने की अपील की गई है।
आइजी ने बनबसा पहुंचकर जरूरी जानकारी ली
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।