Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kailash Mansarovar Yatra: कैलास मानसरोवर, आदि कैलास व ओम पर्वत दर्शन की तैयारियां शुरू, मदद करेगी सेना

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 02:11 PM (IST)

    Kailash Mansarovar Yatra 2025 कैलास मानसरोवर आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन यात्रा 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेना और प्रशासन के बीच बैठक में यात्रा को सुगम बनाने पर चर्चा हुई। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा स्वास्थ्य आदि मसलों पर भारतीय सेना प्रशासन को सहयोग देती है। स्थानीय लोग कैलास मानसरोवर यात्रा शुरू होने को लेकर गदगद हैं।

    Hero Image
    Kailas Mansarovar Yatra 2025: आदि कैलास यात्रा में प्रशासन को पूरा सहयोग देगी भारतीय सेना। जागरण आर्काइव

    संवाद सहयोगी, जागरण, पिथौरागढ़। Kailash Mansarovar Yatra: कैलास मानसरोवर, आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शन यात्रा 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा को लेकर बुधवार को सेना और प्रशासन के बीच बैठक हुई। बैठक में यात्रा को सुगम बनाए जाने को लेकर चर्चा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, स्थानीय सेना के ब्रिगेडियर गौतम पठानिया, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कैलास मानसरोवर, आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शन को लेकर विचार विमर्श किया।

    यह भी पढ़ें - Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana पर बड़ा अपडेट, एक लाख किसानों की लगी लॉटरी

    उच्च हिमालय में सुरक्षा की व्यवस्था सेना के हाथों में हैं। आदि कैलास और ओम पर्वत इसी क्षेत्र में हैं। कैलास मानसरोवर यात्रा का मार्ग भी उच्च हिमालय से ही है। यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि मसलों पर भारतीय सेना प्रशासन को सहयोग देती है।

    बैठक में मौजूद सेना प्रशासन और पुलिस के अधिकारी।

    उच्च हिमालय में यात्रा के संचालन में पूरी मदद देगी सेना

    बैठक में मौजूद ब्रिगेडियर गौतम पठानिया ने यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उच्च हिमालय में यात्रा के संचालन में सेना पूरी मदद देगी। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि यात्रा के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में जिले में पशुपालन और मत्स्य पालन को बढ़ावा दिए जाने पर भी अधिकारियों के बीच चर्चा हुई।

    यह भी पढ़ें- ग्लेशियरों की सेहत पर गंभीर खतरा, 30 सालों में घटी 36 फीसद बर्फ; 200 करोड़ की आबादी के लिए बुरी खबर

    कैलास मानसरोवर यात्रा शुरू होने को लेकर स्थानीय लोग गदगद

    पिथौरागढ़: कोरोना काल से बंद पड़ी कैलास मानसरोवर यात्रा शुरू होने को लेकर स्थानीय लोग गदगद हैं। भारत और चीन के बीच पिछले दिनों कई स्तरों की बैठक में इस मसले पर चर्चा हुई है।

    स्थानीय लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

    उम्मीद की जा रही है कि 2025 में कैलास मानसरोवर यात्रा फिर शुरू होगी। इससे स्थानीय लोग खासे खुश हैं। यात्रा सीजन में स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। धारचूला निवासी एचएस गुंज्याल ने कैलास मानसरोवर यात्रा के साथ ही पिथौरागढ़ जिले से होने वाले भारत-चीन व्यापार को फिर से शुरू किए जाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- सरकारी कमर्चारियों के लिए जरूरी खबर, Transfer Policy में बदलाव; अब होंगे बंपर तबादले