Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Children's Day 2023: केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, पं. नेहरू के योगदान पर डाला गया प्रकाश

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 05:05 PM (IST)

    Childrens Day 2023 प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने स्वंत्रता आंदोलन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। चंदन इगराल ने पं. नेहरू के कृतित्व पर प्रकाश डाला। हेमंती नितवाल ने आधुनिक भारत के निर्माण में पं. नेहरू के प्रयासों की सराहना की।

    Hero Image
    केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। Children's Day 2023: केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में बाल दिवस धूमधाम से मनाया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

    प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने स्वंत्रता आंदोलन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। चंदन इगराल ने पं. नेहरू के कृतित्व पर प्रकाश डाला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंती नितवाल ने आधुनिक भारत के निर्माण में पं. नेहरू के प्रयासों की सराहना की। संगीत शिक्षक भाष्कर कापड़ी के दिशा निर्देशन में प्राथमिक विभाग के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

    धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

    कार्यक्रम को संपन्न कराने में पारूल गोयल, मनोज खाती, समीर वर्मा, अनिल बिष्ट, जीवन कुमार, अजय कुमार, अजहर खान, हेमंती नितवाल, उत्तम कुटियाल, जगदीश पांडेय, तारा मर्तोलिया, हिमो देवी, शशिकला, रोहित आदि ने सहयोग दिया। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

    इस अवसर पर बच्चों के मध्य जलेबी रेस, बैलून रेस, थ्री लेग रेस, म्यूजिकल चेयर और टग आफ वार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    यह भी पढ़ें - Champawat News: हरे-भरे चाय बागान से पर्यटन को मिल रही 'ताजगी', हट और टी कैफे का भी उठा रहे लुफ्त

    यह भी पढ़ें - Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में अब तैयार होगा पथ प्रकाश का नया सर्किट, स्वीकृत हुए इतने करोड़