Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में अब तैयार होगा पथ प्रकाश का नया सर्किट, स्वीकृत हुए इतने करोड़

    Pithoragarh News पिथौरागढ़ की तस्वीर अब बदलने वाली है। शासन ने नगर के 20 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग से 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। पिथौरागढ़ नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था में तमाम समस्याएं हैं। नए विकसित क्षेत्रों में विद्युत पोल नहीं होने से पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है।

    By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Tue, 14 Nov 2023 12:20 PM (IST)
    Hero Image
    पिथौरागढ़ में अब तैयार होगा पथ प्रकाश का नया सर्किट

    संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था में जल्द बड़ा परिवर्तन होगा। शासन ने नगर के 20 वार्डों में पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पंचम राज्य वित्त आयोग से 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। पिथौरागढ़ नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था में तमाम समस्याएं हैं। नगर के 20 वार्डों में लगी स्ट्रीट लाइटें अलग-अलग स्थानों से ऑन-ऑफ की जाती हैं। कई बार समय पर लाइटें नहीं जल पाती, कई बार दिनभर जली ही रह जाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए विकसित क्षेत्रों में विद्युत पोल नहीं होने से पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतें होती हैं। विद्युत पोलों की कमी के चलते घरों की छतों पर स्ट्रीट लाइटें टांगी गई हैं। इनमें कई बार करंट उतर जाता है। सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट लाइटों में खराबी आने पर सामने आती है।

    बिजली कटौती से लोग परेशान

    लाइटों को ठीक कराने के लिए नगर पालिका को यूपीसीएल से शटडाउन मांगना पड़ता है और बड़े इलाकों को अनावश्यक बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। इन समस्याओं के समाधान के लिए पालिका अब पथ प्रकाश व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करने जा रही है। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि पंचम राज्य वित्त आयोग से 1.98 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है।

    यह भी पढ़ें: Nainital Air Quality: नैनीताल में पटाखों के धुएं ने वातावरण में घोला जहर, ब्लैक कार्बन की मात्रा छह से सात गुना बढ़ी

    स्ट्रीट लाइटों से चमकेगा शहर

    स्वीकृत हुए पैसों से नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था के लिए अलग सर्किट तैयार किया जाएगा। एक-दो स्थानों पर ही पूरे शहर की स्ट्रीट लाइटों का ऑन-ऑफ प्वाइंट बनाया जाएगा। नए विकसित क्षेत्रों में पोल लगाकर स्ट्रीट लाइट की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि धनराशि मिलते ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।