Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adi Kailas Yatra: 'ऊं' पर्वत पर इस बार दिखेगी एक और खास आकृति, कराएगी भगवान शिव के होने का अहसास

    Updated: Thu, 01 May 2025 06:27 PM (IST)

    Adi Kailas Yatra 2025 आदि कैलास यात्रा पर आने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। ऊं पर्वत पर ऊं की आकृति के साथ-साथ शेषनाग जैसी एक नई आकृति भी दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों ने इसे कैमरे में कैद किया है। माना जाता है कि यह पर्वत भगवान शिव का स्थल है और यह नई आकृति इस यात्रा को और भी खास बना देगी।

    Hero Image
    Adi Kailas Yatra 2025: इस बार शेषनाग की आकृति भी देख सकेंगे आदि कैलास आने वाले श्रद्धालु.

    तेज सिंह गुंज्याल, जागरण, धारचूला। Adi Kailas Yatra 2025: आदि कैलास और 'ऊं' पर्वत दर्शन की यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के लिए क्षेत्र में एक ओर विहंगम सौगात इंतजार कर रही है। इस बार श्रद्धालु 'ऊं' पर्वत पर 'ऊं' की आकृति के साथ शेषनाग जैसी आकृति भी देख सकेंगे। यह आकृति हाल ही में उभरी है, जिसे क्षेत्र के लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    20312 फिट की ऊंचाई वाले 'ऊं' पर्वत की पहचान 'ऊं' की आकृति के चलते है। इसे भगवान शिव का स्थल माना जाता है। बेदह पवित्र इस पर्वत पर कुछ दिनों को छोड़कर अधिकांश समय 'ऊं' आकृति दिखती है।

    यह भी पढ़ें- दुष्कर्म की घटना से तीन घंटे गुस्से के हवाले रहा नैनीताल, तस्‍वीरों में देखें बवाल के दौरान के हालात

    शिखर पर शेषनाग की आकृति भी उभरी

    'ऊं' आकार बर्फ से बना हुआ है। बर्फ कम हो जाने पर यह आकृति कुछ धूमिल पड़ जाती है। अब इस पर्वत शिखर पर शेषनाग की भी आकृति उभर आई है। यह आकृति पर्वत के बांयी ओर से स्पष्ट दिखाई देती है।

    शेषनाग की तरह फन फैलाये दिख रही आकृति

    स्थानीय निवासी मंगल सिंह बताते हैं कि पूर्व में ऐसी कोई आकृति यहां नहीं दिखती थी। इसी वर्ष जनवरी माह के बाद यह आकृति दिखाई दे रही है। आकृति शेषनाग की तरह फन फैलाये दिख रही है।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में खौफ के तीन घंटे: मासूम से दरिंदगी पर उबाल, तोड़फोड़ और लाठीचार्ज; जानिए कब क्या हुआ

    इन दिनों उच्च हिमालय में मौसम साफ होने पर यहां तैनात सुरक्षा बलों के जवानों और कुछ स्थानीय लोगों ने इस आकृति को अपने उच्च शक्ति के कैमरों में कैद किया है। अभी यह फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल नहीं हुआ है। स्थानीय निवासी टीएस गुंज्याल का कहना है कि यह आकृति इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।