विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Forest Fire: जंगलों की आग से पहाड़ में हर तरफ धुंध, राहत की फुहारों का इंतजार

Published: Sat, 04 May 2024 01:02 PM (IST)

Uttarakhand Forest Fire मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय ...और पढ़ें

Uttarakhand Forest Fire: नया विक्षोभ रविवार को पर्वतीय जिलों में करा सकता है छिटपुट वर्षा
Uttarakhand Forest Fire: नया विक्षोभ रविवार को पर्वतीय जिलों में करा सकता है छिटपुट वर्षा

HighLights

  1. शुक्रवार को चंपावत में 27.1 डिग्री, टनकपुर में 35. डिग्री रहा तापमान

जागरण संवाददाता, चंपावत: Uttarakhand Forest Fire: जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं के बीच वातावरण में धुंध छाई हुई है। धुंध की वजह से दृश्यता प्रभावित हुई है। सूरज की किरणें भी सीधे तौर पर धरती पर नहीं पहुंच रही। बढ़ती धुंध को देखते हुए डाक्टरों ने श्वास व आंखों की समस्या को लेकर सतर्क रहने की सलाह जारी की है। सभी को राहत की फुहारों का इंतजार है।

मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चार मई को पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है।

पांच मई को विक्षोभ मजबूत होने की वजह से समूचे पर्वतीय जिलों में छिटपुट वर्षा के आसार बन रहे हैं। हल्की गतिविधि सात मई तक देखने को मिल सकती है।

शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। टनकपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 35.6 व 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्वास रोगियों सतर्क रहने की जरूरत

  • लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों शुक्रवार सुबह से ही धुंध छाई रही।
  • डा. सोनाली मंडल का कहना है कि बढ़ते धुएं की वजह से श्वास रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है।
  • अगर कोई रोगी पहले से श्वास संबंधी दवा ले रहे हैं तो उसे नियमित रूप से लेते रहें।
  • किसी तरह की परेशानी होने पर डाक्टर की सलाह लें।
  • धुंध की वजह से आंखों में जलन, चुभन, खुजली आदि हो सकती है। ऐसे में आंखों को मले नहीं।
  • साफ पानी से आंखों को धोते रहे। बाहर निकलते समय फेस मास्क का इस्तेमाल करें।