विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ में बेहद ठंडा रहा साल का पहला दिन, कड़ाके की सर्दी में लुढ़का तापमान; कई इलाकों में शून्य से नीचे पहुंचा पारा

Published: Mon, 01 Jan 2024 04:27 PM (IST)

Champawat Weather मौसम विभाग के अनुसार ठंड का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। खासकर जनवरी पहले सप्ताह में ...और पढ़ें

पिथौरागढ़ में बेहद ठंडा रहा साल का पहला दिन
पिथौरागढ़ में बेहद ठंडा रहा साल का पहला दिन

जागरण संवाददाता, चंपावत। Champawat Weather: साल के पहले दिन सीमांत चंपावत के साथ ही अल्मोड़ा जिले का तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय के मटेला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर का तापमान -1.2 डिग्री रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में रात के समय पाला पड़ने व मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार ठंड का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। खासकर जनवरी पहले सप्ताह में वर्षा व हिमपात की खास संभावना नहीं है। ऐसे में सूखी ठंड बेहाल करने वाली है। गुजरते साल की आखिरी रात चंपावत जिला मुख्यालय, लोहाघाट, पाटी आदि क्षेत्रों में पाला गिरा।  खेतों व घरों के आसपास सुबह देर तक पाला जमा रहा।

पाले की वजह से चंपावत-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग समेत ग्रामीण सड़कों में पाले की परत जम रही है। कुछ जगहों पर पाला दिन में भी नहीं पिघल रहा है। टनकपुर, बनबसा समेत जिले की सीमा से लगे खटीमा आदि क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहता है। पिछले तीन दिनों से कोहरे की वजह से तराई के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार को टनकपुर का तापमान दहाई के अंक से नीचे उतर आया। ऐसे में सुबह-शाम ठिठुराने वाली ठंड पड़ने लगी है।

प्रमुख स्थानों का तापमान

चंपावत - 5.3

लोहाघाट - 0.9

टनकपुर - 9.9

अल्मोड़ा - 1.2

मुक्तेश्वर - 4.6

पिथौरागढ़ - 4.0 

(नोटः तापमान डिग्री सेल्सियस में)

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, जनवरी पहले सप्ताह में वर्षा व हिमपात की संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि ठंड बरकरार रहेगी। कोहरे की वजह से मैदानी क्षेत्रों के पारे में और कमी आएगी।

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें :

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में ठंड का सितम जारी, बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन; इन जिलों में कोहरे को लेकर आरेंज अलर्ट