विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोटद्वार में बाइक चोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 04:00 AM (IST)

पौड़ी जिले के कोटद्वार क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोटद्वार में बाइक चोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार
कोटद्वार में बाइक चोरी के मामले में दो युवक गिरफ्तार

कोटद्वार, [जेएनएन]: कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

रविवार रात कौडिय़ा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को रोका। बाइक रोकने के बजाए दोनों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया।

यह भी पढ़ें: कबाड़ी सहित दो बाइक चोर गिरफ्तार, मिले दो तमंचे और जिंदा कारतूस

कोटद्वार कोतवाली के एसएसआइ मनोज मैनवाल ने बताया कि पकड़े गए युवकों देहरादून निवासी बिलाल पुत्र सलीम व नजीबाबाद (बिजनौर) निवासी अजहर खां पुत्र जफर खान ने पूछताछ में कोटद्वार से बाइक चोरी किए जाने की बात स्वीकारी है। इस मामले में गत अक्टूबर माह कोतवाली में बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: चौखुटिया में एक रात में चोरों ने नौ घरों के ताले तोड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।