राजा आर्य बने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
कोटद्वार उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से राजा आर्य को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का अध्
कोटद्वार : उत्तराखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से राजा आर्य को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान यूथ कांग्रेस ने राजा आर्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह ने बताया कि संगठन की ओर से भूपेंद्र सिंह को श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र, अजय चौहान को चौबट्टाखाल, राजा आर्य को कोटद्वार, सोभी ठाकुर को पौड़ी, सोम चंद्र डबराल को यमकेश्वर व गौरव को लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। युवा कांग्रेस से जुड़े सभी युवाओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष सूरज प्रसाद कांति, नीरज रौतेला, अनिल चौधरी, सौरभ पांडे, पवन नेगी, संजय ध्यानी, अंजली रावत आदि मौजूद रहे। (संस)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।