विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटद्वार बाबा विवाद: नहीं पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, पुलिस करती रही इंतजार

Published: Fri, 06 Feb 2026 12:20 AM (IST)

कोटद्वार में दुकान के नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के बीच राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। भीम ...और पढ़ें

कोटद्वार में कौड़िया चैक पोस्ट पर मुस्तैद एसएसपी सर्वेश पंवार सहित अन्य अधिकारी।जागरण

कोटद्वार में कौड़िया चैक पोस्ट पर मुस्तैद एसएसपी सर्वेश पंवार सहित अन्य अधिकारी।जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। कोटद्वार में दुकान के नाम बदलने को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच राजनीतिक दलों ने अपनी रोटियां सेंकनी शुरू कर दी हैं। क्षेत्र में भले ही शांति हो, लेकिन बाहरी क्षेत्रों से राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए आ रहे लोगों को रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद व भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद के प्रस्तावित कोटद्वार दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन की सांसे अटकी हुई थी। लंबे इंतजार के बाद जब सांसद नहीं आए तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।

बताते चलें कि 26 जनवरी को पटेल मार्ग में एक दुकान का नाम बदलने को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं व दुकान स्वामी के समर्थकों में विवाद हो गया था।

इस दौरान कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार ने स्वयं को मोहम्मद दीपक बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। मामला यहीं शांत हो गया।

शनिवार को बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में बाहरी क्षेत्रों के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दीपक कुमार के जिम में भी घुसने का प्रयास किया। मौके पर तैनात पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया।

इसके बाद से इंटरनेट मीडिया पर लगातार गरमाया हुआ है। साथ ही अब राजनीतिक दल भी इस मामले में कूद 2027 के चुनाव के लिए संभावनाएं तलाशने लगे हैं। नतीजा, विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों से जुड़े लोग कोटद्वार पहुंच दीपक कुमार से वार्ता कर रहे हैं।

क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही इंटरनेट मीडिया में की जा रही अनर्गल पोस्टों से सांप्रदायिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पुलिस इस मामले में शहर की ओर आ रहे बाहरी लोगों पर सीमा पर ही रोकने का प्रयास कर रही है।

बुधवार को प्रशासन को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद इस मामले में गुरुवार को कोटद्वार पहुंचेंगे, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई।

जनपद पौड़ी के विभिन्न थानों के साथ ही हरिद्वार से भी फोर्स कोटद्वार बुलवा दिया गया व पीएसी की भी अतिरिक्त बटालियन कोटद्वार पहुंच गई। रातों-रात कौड़िया चेक पोस्ट, दिल्ली फार्म चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी तादाद में फोर्स की तैनाती कर दी गई।

एसएसपी सर्वेश पंवार ने भी क्षेत्र में मोर्चा संभाल दिया। प्रयास यही था कि सांसद को सीमा से ही वापस भेज दिया जाएगा। पूरे दिन पुलिस सांसद के आने का इंतजार करती रही, लेकिन सांसद नहीं आए, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार बाबा विवाद: नगर में बाहरी लोगों की आमद से बढ़ा तनाव, पुलिस का फ्लैग मार्च जारी

यह भी पढ़ें- कोटद्वार 'बाबा' विवाद: दीपक कुमार को समर्थन देने जा रहे भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह हिरासत में

यह भी पढ़ें- कोटद्वार के दीपक पर दर्ज मुकदमा शीघ्र वापस लेने की मांग, उत्तराखंड इंसानियत मंच ने डीआइजी को सौंपा ज्ञापन