कोटद्वार 'बाबा' विवाद: दीपक कुमार को समर्थन देने जा रहे भीम आर्मी अध्यक्ष महक सिंह हिरासत में
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और कार्यकर्ताओं को कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार का समर्थन करने जाते ...और पढ़ें

हरिद्वार में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह को उनके समर्थकों साथ हिरासत में लेकर जाती हुई पुलिस।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, श्यामपुर। जिम संचालक दीपक कुमार के समर्थन में कोटद्वार कूच कर रहे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चंडीघाट पुलिस चौकी में हिरासत में ले लिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। पुलिस उन्हें पकड़कर रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन ले गई। बाद में निजी मुचलकों पर उन्हें रिहा कर दिया गया।
पिछले दिनों से कोटद्वार स्थित एक दुकान के बाहर 'बाबा' शब्द लिखने पर शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से दीपक कुमार का समर्थन करने के बाद मामला अब और अधिक राजनीतिक रंग लेने लगा है।
मंगलवार को भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह अपने समर्थकों के साथ दीपक कुमार का समर्थन करने निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें चंडी घाट चौकी में ही रोक लिया। जहां भीम आर्मी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोटद्वार जाने की जिद पर अड़े रहे।
सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह और मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया।
इसके बाद वीडियो काल के माध्यम से ही दीपक कुमार से बात करने पर सहमति बनी, लेकिन काफी देर तक उससे बात नहीं हो होने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी चौकी से बाहर जाकर कोटद्वार कूच करने के लिए अपने वाहनों की ओर जाने लगे।
तभी पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर उन सबको हिरासत में ले लिया, जहां उन्हें रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन में जाकर निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि पुलिस दमनकारी और भेदभाव की नीति अपना रही है, वह शांतिपूर्ण तरीके से दीपक से मिलने और उसका समर्थन करने जा रहे थे, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, बजरंग दल और अन्य संगठन वहां दंगा करने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद एहतेशाम, प्रदेश सचिव राव आस्वाद, वसीम गुफरान, जिला अध्यक्ष कीरत कर्णवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- कोटद्वार 'बाबा' विवाद पर भाजपा का पलटवार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें- कोटद्वार 'बाबा' विवाद: राहुल गांधी के समर्थन के बाद गरमाई राजनीति, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
यह भी पढ़ें- आयकर विभाग की बाबा राइस मिल पर बड़ी कार्रवाई, 42 ठिकानों पर छापेमारी; साढ़े 3 करोड़ से अधिक नगदी जब्त
