विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटद्वार 'बाबा' विवाद: राहुल गांधी के समर्थन के बाद गरमाई राजनीति, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Published: Mon, 02 Feb 2026 08:50 PM (IST)

Kotdwar Baba Name Dispute कोटद्वार में 'बाबा' नाम को लेकर मुस्लिम व्यापारी की दुकान पर हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ...और पढ़ें

Kotdwar Baba Name Dispute पौड़ी जनपद के कोटद्वार कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह से वार्ता करते कांग्रेसी। वहीं, सोमवार शाम नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च करती पुलिस। जागरण

Kotdwar Baba Name Dispute पौड़ी जनपद के कोटद्वार कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह से वार्ता करते कांग्रेसी। वहीं, सोमवार शाम नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च करती पुलिस। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। Kotdwar Baba Name Dispute पौड़ी के कोटद्वार में एक मुस्लिम व्यपारी के दुकान का नाम ‘बाबा’ रखे जाने को लेकर शुरू हुए विवाद में राजनीतिक मोर्चाबंदी भी तेज हो गई है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जिम संचालक दीपक कुमार के पक्ष में की गई पोस्ट से राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी पर नफरत की दुकान चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों को जानबूझकर प्रेरित करना उनकी नकारात्मक राजनीति का उदाहरण है।

वहीं, सोमवार को कांग्रेसजन कोतवाली पहुंचे और दीपक की सुरक्षा के लिए पुलिस को दिया पत्र। उधर सोमवार शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार भी कोटद्वार पहुंचे और स्थितियों की समीक्षा की। पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च भी किया।

कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित एक दुकान का नाम ‘बाबा’ रखे जाने को लेकर 28 जनवरी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व दुकान स्वामी वकील अहमद के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान वकील अहमद ने अपने परिचित जिम संचालक दीपक कुमार को बुला लिया।

दीपक कुमार ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की जिम संचालक दीपक कुमार व उसके दोस्तों से तीखी बहस भी हुई और हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया।

Kotdwar Police flag march

शनिवार को यह मामला एक बार फिर उस वक्त तूल पकड़ गया, जब बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुकान का नाम बदलने की मांग को लेकर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस बीच जिम संचालक दीपक कुमार के साथ फिर बजरंग दल के कार्यकार्ताओं की बहस हुई।

रविवार को इस मामले में पुलिस ने दुकान स्वामी वकील अहमद और बजरंग दल की ओर से कमलपाल की शिकायत पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली। दुकान स्वामी वकील अहमद ने बजरंग दल के नेता गौरव कश्यप, शक्ति सिंह गुंसाई सहित अन्य पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

बजरंग दल की ओर से कमलपाल ने शिकायत में बताया कि शनिवार को विहिप की धर्म रक्षा निधि के लिए जागरूकता यात्रा निकाली जा रही थी और इस दौरान दीपक कुमार, विजय रावत व अन्य ने उन्हें जनसंपर्क करने से रोका। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Kotdwar Police

राहुल की पोस्ट के बाद कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में दीपक को मोहब्बत का प्रतीक बताते हुए लिखा कि हम तुम्हारे साथ हैं भाई, डरो मत, तुम बब्बर शेर हो।

इस पोस्ट के बाद सोमवार को कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व जिलाध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में कांग्रेसजन कोतवाली पहुंचे। कांग्रेसजनों ने अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह से दीपक कुमार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग उठाई।

उनका आरोप था कि शनिवार को देहरादून सहित अन्य शहरों से बड़ी संख्या में पहुंचे व्यक्तियों ने दीपक कुमार पर हमले का भी प्रयास किया।

उत्तराखंड में नफरती सियासत को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। दीपक कुमार की गलती क्या थी, जो उस पर मुकदमा किया गया। दीपक को तो सम्मानित किया जाना चाहिए।
- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

बाबा पर कोई आपत्ति नहीं, लेकिन नाम बदलकर षड्यंत्र नहीं होना चाहिए: भट्ट

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल जिले के प्रवेश द्वार कोटद्वार में दुकान का नाम 'बाबा' रखने को लेकर हुए विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस के प्रदर्शन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस मुद्दे को तूल देने पर भाजपा ने कड़ा ऐतराज जताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस संबंध में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि नाम श्रद्धा से बदले हो तो दीपक भी बनो। 'बाबा' नाम पर किसी को कोई आपत्ति नहीं हो सकती, लेकिन नाम बदलकर षड्यंत्र नहीं होना चाहिए।

बाबा की दुकान मामले में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दीपक कुमार के खिलाफ लड़ाई झगड़े से संबंधित दो मामले पहले भी कोटद्वार में दर्ज हैं। फिलहाल क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल कर रही है।

- सर्वेश पंवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी

यह भी पढ़ें- Kotdwar के ‘बाबा’ विवाद में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो... तुम बब्बर शेर हो

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड : दुकान का नाम 'बाबा' रखने के मामले ने पकड़ा तूल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन