कोटद्वार के दीपक पर दर्ज मुकदमा शीघ्र वापस लेने की मांग, उत्तराखंड इंसानियत मंच ने डीआइजी को सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड इंसानियत मंच और सामाजिक संगठनों ने कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी की मदद करने वाले दीपक कुमार और विजय रावत ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दीपक कुमार और विजय रावत पर मुकदमे का विरोध
उत्तराखंड इंसानियत मंच ने डीआइजी से की मुलाकात
भाईचारे को बढ़ावा देने वाले दीपक पर झूठा मुकदमा
जागरण संवाददाता, देहरादून। कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी की मदद के लिए आगे आने वाले दीपक कुमार और विजय रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का उत्तराखंड इंसानियत मंच व अन्य सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने विरोध किया। उन्होंने डीआइजी ला एंड आर्डर धीरेंद्र गुंज्याल से मुलाकात कर मुकदमा वापसी की मांग की।
मंच के डा. रवि चोपड़ा ने कहा कि दीपक कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमा पूरी तरह से झूठा है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपक ने जो काम किया, वह भाईचारे को बढ़ाता है और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करता है। उसके खिलाफ मुकदमा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उत्तराखंड महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा कि जिस तरह से एक के बाद एक सांप्रदायिक घटनाएं हो रही हैं, वह चिंताजनक है। त्रिलोचन भट्ट ने कहा कि वे रविवार को कोटद्वार में दीपक के साथ थे।
दीपक पूरी तरह से पुलिस का सहयोग कर रहा है। पुलिस के कहने पर उसने एक अपील भी जारी की। इसके बावजूद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं, मांग पर डीआइजी ने आश्वासन दिया कि इस मांग को वे अपने उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में निर्मला बिष्ट, मंजू नेगी, डा. एसएन सचान, हरवीर सिंह कुशवाहा, विजय भट्ट, हरि ओम पाली आदि मौजूद रहे।
