Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्‍तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का हृदय गति रुकने से हुआ निधन

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Thu, 20 May 2021 08:58 AM (IST)

    उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी का बीती रात निधन हो गया। उन्होंने बलभद्रपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। नरेंद्र सिंह भंडारी ने वर्ष 2002 से 2007 तक तिवारी सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री सेवाएं दी थी।

    Hero Image
    उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भंडारी का बीती रात हृदय गति रूकने से निधन हो गया। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने नरेंद्र सिंह के निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति को भगवान से प्रार्थना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड राज्य गठन के बाद 2002 में संपन्न हुए प्रदेश के प्रथम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पौड़ी विधानसभा से नरेंद्र सिंह भंडारी को प्रत्याशी घोषित किया। नरेंद्र सिंह भंडारी ने प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री व भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को 2905 मतों से परास्त किया। भंडारी को इस चुनाव में 11996 मत मिले और तीरथ सिंह रावत को 9091 मत मिले थे। 2007 के चुनाव में पुन: पार्टी ने उन्हें पौड़ी से मैदान में उतारा, लेकिन इस मर्तबा तीरथ सिंह रावत उन पर भारी पड़े। तीरथ सिंह ने 2486 मतों से जीत हासिल की। इस हार के बाद भंडारी ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया। हालांकि, पार्टी ने उन्हें अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी, जिसका उन्होंने भली भांति निर्वहन किया था।

    नरेंद्र सिंह भंडारी का राजनैतिक सफर 1980 से शुरू हुआ व पौड़ी विधानसभा में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 12304 मत हासिल कर उन्होंने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शिव सिंह रावत को 788 मतों से परास्त किया। 1989 में उन्होंने जनता दल के टिकट पर पुन: पौड़ी विस में 21687 मत लेकर जीत हासिल की। उन्हें पर्वतीय विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया गया। 1991 में समाजवादी पार्टी से जुड़ने के बाद 1993 में उन्होंने पुन: पौड़ी सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन इस मर्तबा उन्हें शिकस्त मिली। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 1994 में उन्होंने सपा छोड़ दी।

    नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर हेमलता नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेगी जगमोहन सिंह नेगी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व दर्जाधारी जसवीर राणा, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता नेगी, निकाय सभासद महासंघ के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू चौहान सहित कई ने शोक व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें-Dehradun Coronavirus Update: ग्राफिक एरा की एचओडी डॉ. धर का कोरोना से हुआ निधन

    Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner