विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Heli Service: देहरादून से उत्तराखंड के तीन शहरों के लिए हेली सेवा शुरू, ये रहेगा शेड्यूल

Published: Sat, 06 Dec 2025 12:26 PM (IST)

देहरादून से उत्तराखंड के तीन शहरों - पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। उत्तराखंड ...और पढ़ें

देहरादून से गौचर के लिए हेली सेवा शुरू। Jagran

देहरादून से गौचर के लिए हेली सेवा शुरू। Jagran

HighLights

  1. श्रीनगर से टिहरी के किराये में कटौती करते हुए 1500 की जगह 1000 रुपये तय

  2. श्रीनगर से देहरादून 3000 रुपये व जीएसटी अतिरिक्त के साथ कर सकते हैं यात्रा

  3. प्रतिदिन 10:15 व दोपहर 2:30 बजे पर देहरादून से टिहरी-श्रीनगर-गौचर के लिए उड़ान

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : देहरादून से टिहरी, श्रीनगर, गौचर के लिए हेली सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। इस बार केंद्र सरकार के उड़ान योजना के तहत हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है।

उम्मीद है कि पर्वतीय क्षेत्रों में हेली सेवा शुरू होने से इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिल पाएगा। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हेली सेवा का संचालन कर रही हेरिटेज एविएशन कंपनी ने श्रीनगर से गौचर, श्रीनगर से टिहरी के किराया में कटौती करते हुए 1500 की जगह 1000 रुपये तय किए हैं।

शनिवार को 11 बजकर 36 मिनट पर देहरादून से यात्रियों को लेकर हेलीकाप्टर श्रीनगर गढ़वाल जीवीके हेलीपेड पर लैंड हुआ। हालांकि यहां से गौचर के लिए कोई सवारी नहीं रही। इसके बाद दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर वापस गौचर से श्रीनगर होते हुए वाया टिहरी देहरादून के लिए रवाना हुआ।

इस दौरान भी श्रीनगर से देहरादून के लिए कोई सवारी नहीं रही। इसके बाद दोपहर की शिफ्ट में श्रीनगर से गौचर के लिए तीन यात्रियों ने उड़ान भरी, जबकि वापसी के दौरान श्रीनगर से देहरादून के लिए तीन व टिहरी के लिए तीन यात्रियों ने हेली सेवा का लाभ लिया।

हेरिटेज एविएशन कंपनी के जनरल मैनेजर मनीष भंडारी ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बेहद किफायती किराये पर यात्री हेली यात्रा कर सकते हैं।

बताया कि श्रीनगर से देहरादून 3000 रुपये व जीएसटी अतिरिक्त के साथ यात्रा कर सकते हैं, जबकि श्रीनगर से गौचर, टिहरी के लिए निर्धारित किराये को कम करते हुए 1000 रुपये कर दिया गया है।

असिस्टेंट मैनेजर आपरेशन अभिलाष पटवाल ने जानकारी देते हुए शनिवार को तकनीकी कारणों से फ्लाइट देरी से हुई। पहली उड़ान में देहरादून से गौचर के लिए चार सवारी व वापस गौचर से देहरादून के लिए भी चार सवारी शामिल रहे। दूसरी बारी में श्रीनगर से भी कुल नौ यात्रियों ने हेली सेवा का लाभ लिया।

बताया कि सवारी न होने की स्थिति में भी नियमित रूप से हेली उड़ान भरेगी, ताकि हेली सेवा की निरंतरता की जानकारी आम लोगों को मिल सके। प्रतिदिन 10:15 व दोपहर 2:30 बजे पर देहरादून से हेली सेवा टिहरी-श्रीनगर-गौचर के लिए उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने किया गौचर मेले का शुभारंभ, कहा- गौचर से शुरू होगी 18 सीटर हेली सेवा

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी हेली सेवा, बचाई जान