विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीसीसीआइ उपाध्यक्ष महिम ने कहा, उत्तराखंड में होगी महिलाओं की चैलेंजर ट्रॉफी nainital news

By Edited By:
Published: Mon, 24 Feb 2020 08:09 AM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 10:11 AM (IST)

महिलाओं को क्रिकेट के लिए अधिक से अधिक मौके देने को लेकर जल्द ही चैलेंजर ट्रॉफी की तर्ज पर राज्य स्तर पर टूर्नामेंट कराया जाएगा।

बीसीसीआइ उपाध्यक्ष महिम ने कहा, उत्तराखंड में होगी महिलाओं की चैलेंजर ट्रॉफी nainital news
बीसीसीआइ उपाध्यक्ष महिम ने कहा, उत्तराखंड में होगी महिलाओं की चैलेंजर ट्रॉफी nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : महिलाओं को क्रिकेट के लिए अधिक से अधिक मौके देने को लेकर जल्द ही चैलेंजर ट्रॉफी की तर्ज पर राज्य स्तर पर टूर्नामेंट कराया जाएगा। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली लड़कियों को दूसरे राज्यों के साथ क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। ये बातें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने कहीं। हल्द्वानी स्थित एक होटल में रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बीसीसीआइ उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने कहा कि वह जल्द ही दस दिनों तक जिलेवार दौरा कर संसाधनों की उपलब्धता, अच्छे खेल मैदान की संभावनाएं तलाशेंगे।

खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने की जरूरत

बीसीसीआइ उपाध्यक्ष कहा कि ब्लॉक व स्कूल स्तर से ही खिलाड़ियों की प्रतिभा पहचानने की जरूरत है। इसके लिए आगामी समय में बालक-बालिकाओं के टूर्नामेंट कराए जाएंगे। इससे पूर्व एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वर्मा ने सुबह अल्मोड़ा स्थित गोल्च्यू चितई मंदिर के दर्शन किए, जिसके बाद रानीखेत में जिला अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात की। हल्द्वानी में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान सीएयू के काउंसलर दीपक मेहरा, जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, उपाध्यक्ष राजू नेगी, जगदीश बोरा, कोषाध्यक्ष कमल पपनै, संयुक्त सचिव विकास पाडे आदि मौजूद रहे।

लेवल एक व दो के कोचों को मौका

महिम वर्मा ने कहा कि गढ़वाल व कुमाऊं में एक-एक एकेडमी शुरू करने की योजना है, जिसमें एक निश्चित समय अवधि के लिए प्रोफेशनल कोच नियुक्त किए जाएंगे। इन कोचों के साथ बीसीसीआइ के लेवल एक और दो के कोचों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंडर-19 खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप महिम वर्मा ने कहा कि अब तक अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाती है। जल्द ही अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए भी स्कॉलरशिप स्कीम शुरू की जाएगी। साल भर में क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए देहरादून में अप्रैल-मई में वार्षिक सम्मान समारोह भी कराया जाएगा।

पांच साल का समय दें

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड टीम के खराब प्रदर्शन पर बीसीसीआइ उपाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड अभी प्लेट ग्रुप में है, जबकि उसके मुकाबले एमपी, दिल्ली जैसी मजबूत टीमों से होते हैं। उन्होने कहा कि पांच साल बाद उत्तराखंड की टीम भी इन टीमों के बराबर मजबूत दिखेगी।

यह भी पढ़ें : रानीखेत में मिला डायनासोर युग की दुर्लभ फर्न प्रजातियों का संसार

यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा, पीएम मोदी ने कश्मीर व आतंकवाद पर पाक को किया अलग-थलग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।