पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा, पीएम मोदी ने कश्मीर व आतंकवाद पर पाक को किया अलग-थलग
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि नागरिकता कानून देश हित में है इस कानून से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। विपक्ष देश की जनता को सीएए पर भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।
सितारगंज, जेएनएन : पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि नागरिकता कानून देश हित में है इस कानून से किसी को कोई नुकसान नहीं होगा। विपक्ष देश की जनता को सीएए पर भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से देश का नाम विश्व में सम्मान के साथ लिया जा रहा है।
ऊर्जा प्रदेश बनाने की थी कोशिश
रविवार को बहुगुणा अपने विधायक आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होने कहा कि वह जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने ऊर्जा प्रदेश बनाने का प्रयास किया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और पर्यावरण की दिक्कतों की वजह से कार्य पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ऊर्जा प्रदेश बन गया है वह बिजली का उत्पादन कर बेच रहा है, लेकिन उत्तराखंड बिजली खरीद रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। पर्यटन के जरिए प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सकता है।
सीएए देश के हित में
उन्होंने सीएए कानून को देश हित में बताते हुए कहा कि इस कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यह कानून देश के किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के ऐसे नेता हैं जिन्होंने देश का नाम विश्व में रोशन किया है। प्रधानमंंत्री सबका साथ सबका विकास करने की मंशा लेकर नए विकसित भारत को बनाने में लगे हुए है। मोदी सरकार ने देश को अंतरराष्ट्रीय शक्ति के रुप में खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कश्मीर व आतंकवाद पर पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया है।
विपक्ष की राजनीति दिशाहीन
पूर्व सीएम बहुगुणा ने कहा देश व राज्य का विपक्ष दिशाहीन राजनीति कर रहा है। मोदी हटाओ के अलावा विपक्ष के पास कोई कार्यक्रम नहीं है। सीएए का डर दिखाकर जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार घोषणा पत्र में किये सभी वायदे पूरा करेगी। सितारगंज का विकास इसकी मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय जैसे तकनीकी संस्थानों को और बेहतर बनाने की जरुरत है। इस मौके पर विधायक सौरभ बहुगुणा व सरदार लक्खा ङ्क्षसह भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : सांसद अजय टम्टा ने कहा, चीन सीमा लिपूलेख तक दिसंबर तक तैयार हो जाएगी सड़क
यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम हरीश रावत अब सोशल मीडिया पर कहेंगे 'मडुवा जिंदाबाद'