Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में सुहावना रहा मौसम, शाम होते ही ठंड में बढ़ोतरी; रुद्रपुर में शीतलहर का प्रकोप जारी

    Updated: Fri, 10 Jan 2025 09:07 AM (IST)

    नैनीताल में गुरुवार को भी मौसम सुहावना रहा। गुरुवार को नगर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर होते-होते तेज धूप के चलते मौसम सुहावना हो गया। उधर हल्द्वानी व लालकुआं समेत मैदानी भागों में छाए कोहरे की मोटी चादर आज भी यथावत बनी रही। पहाड़ से कोहरे का नजारा साफ नजर आया।

    Hero Image
    पहाड़ से मैदानी इलाकों पर पड़ा कोहरा यहां के लिए आकर्षण है।- दामोदर लोहन

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में गुरुवार को भी मौसम सुहावना रहा। गुरुवार को नगर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर होते-होते तेज धूप के चलते मौसम सुहावना हो गया। हालांकि, दिन के समय हल्के बादल आसमान में छाने लगे। शाम के समय एकाएक ठंड में बढ़ोतरी होने लगी और लोगों को टोपी-मफलर समेत गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर, हल्द्वानी व लालकुआं समेत मैदानी भागों में छाए कोहरे की मोटी चादर आज भी यथावत बनी रही। पहाड़ से कोहरे का नजारा साफ नजर आया। इधर, मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा। क्षेत्रीय स्तर बादलों का आना-जाना लगा रहेगा।

    जीआईसी मौसम विज्ञान केंद के अनुसार, गुरुवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बुधवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इधर, पर्यटन कारोबारियों के अनुसार शुक्रवार से पर्यटकों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।

    तराई में शीतलहर जारी, गलन बढ़ी

    रुद्रपुर के तराई क्षेत्रों में गलन और शीतलहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड के चलते आम जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह से शाम तक गलन और सर्द हवा चलने से लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दो दिन में वर्षा का अनुमान लगाया है।

    तराई में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह और शाम के समय जहां तापमान में तीन से चार डिग्री तक कमी आ रही है। गुरुवार को सुबह के समय कोहरे के चलते लोगों को अपने कामकाज पर जाते समय परेशानी हुई। वहीं, शाम ढलते ही गलन में बढ़ोतरी हुई और चौक-चौराहों पर अलाव का सहारा लोगों ने लिया। रात के समय कोहरा अधिक होने के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। फॉग लाइट के सहारे गाड़ियां रेंगती रहीं।

    जारी रहेगी शीतलहर

    पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. राजकुमार सिंह ने बताया कि ठंड में बढ़ोतरी होगी। 11 जनवरी को मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। बादल के साथ ही वर्षा के आसार बन रहे हैं। जिसके बाद पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी के भी आसार हैं। इससे तराई में शीतलहर जारी रहेगी और गलन में भी बढ़ोतरी होगी।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: हल्‍द्वानी में छाया घना कोहरा, 11 और 12 को होगी जोरदार बार‍िश, नैनीताल में ख‍िलेगी चटख धूप

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand में और भी ज्‍यादा सर्द होंगी रातें, 11 से बार‍िश करेगी परेशान तो कहीं बर्फबारी का मजा लेंगे लोग