Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटिंग सुबह आठ बजे से, नेपाल-चीन से सटी सीमाएं सील

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 24 Nov 2019 08:40 PM (IST)

    विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदान सोमवार को सुबह आठ बजे से होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां रविवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई।

    पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटिंग सुबह आठ बजे से, नेपाल-चीन से सटी सीमाएं सील

    पिथौरागढ़, जेएनएन : विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदान सोमवार को सुबह आठ बजे से होगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां रविवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई। विस क्षेत्र के 1,05,711 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए पूरे क्षेत्र में 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा 28 नवंबर को की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन प्रत्‍याशियों ने ठोंकी है ताल

    पिथौरागढ़ विस सीट से भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने स्व.प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत को मैदान में उतारा है तो कांग्रेस से अंजू लुंठी ताल ठोंक रही हैं। तीसरे प्रत्याशी समाजवादी पार्टी से ललित मोहन भट्ट हैं। इस तरह तीन प्रत्याशी ही चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर शनिवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया। भाजपा के पक्ष में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेशाध्यक्ष अजय भट्ट, क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व रेखा आर्य समेत तमाम दिग्गजों ने प्रचार किया तो कांग्रेस की लुंठी के लिए पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष डॉ.इंदिरा हृदयेश, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल आदि डटे रहे। सपा प्रत्याशी ने खुद ही गांव-गांव जाकर वोट मांगे।

    145 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं

    उप चुनाव के प्रत्‍याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को क्षेत्र के 1,05, 711 लाख मतदाता करेंगे। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में 145 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को देखते हुए जिलाधिकारी ने नेपाल-चीन सीमा को सील कर दिया है। सोमवार को मतदान के चलते विधानसभा क्षेत्र में वाहनों का संचालन बंद रहेगा। विस क्षेत्र में लोकल टैक्सी, दोपहिया, निजी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। बाहर से आने वाले वाहनों को संबंधित बैरियर और चैकपोस्ट पर सम्पूर्ण यात्रा का कारण विवरण उपलब्ध कराए जाने बाद ही विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें : राज्य की सरकार ने किसानों से किया धोखा : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी

    यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार का शाेर थमा, पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना

    comedy show banner
    comedy show banner