pithauragarh by election राज्य की सरकार ने किसानों से किया धोखा : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों की हालत खस्ता है और वह कर्ज के जाल में डूब रहे हैं।
पिथौरागढ़, जेएनएन : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों की हालत खस्ता है और वह कर्ज के जाल में डूब रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों के दौरान किसानों से कर्ज माफी का वायदा किया था, लेकिन ढाई वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की है।
प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। खुद सरकार के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। मजबूर युवा महानगरों की ओर पलायन कर रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में विकास ठप पड़ा हुआ है। कांग्रेस की योजनाओं को सरकार ने बंद कर दिया है। केंद्र सरकार की नीतियों के चलते आज देश मंदी की चपेट में है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की जनता बदलाव के लिए तैयार है। वार्ता के दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, मोहन पाठक, सुमित हृदयेश, महेंद्र पाल, हरीश पनेरू , कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।