Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में तीन दिन से वर्षा जारी, कल से राहत की उम्मीद

    By Jagran NewsEdited By: Skand Shukla
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 07:44 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Update राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से वर्षा के दायरे व मात्रा में कमी आएगी। इसके बाद ही दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के अनुकूल स्थितियां बनेंगी। इस बार मानसून आठ दिन लेट हो चुका है।

    Hero Image
    Uttarakhand Weather Update : कुमाऊं में तीन दिन से वर्षा जारी, कल से राहत की उम्मीद

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में लगातार दो दिनों से वर्षा का सिलसिला जारी है। वर्षा के बाद हल्द्वानी का तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। शनिवार का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री व न्यूनतम 19.7 डिग्री रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने रविवार को भी वर्षा होने की संभावना जताई है। ऐसे में मुसीबत बढ़ सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से वर्षा के दायरे व मात्रा में कमी आएगी। इसके बाद ही दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के अनुकूल स्थितियां बनेंगी। इस बार मानसून आठ दिन लेट हो चुका है।

    शनिवार दिनभर जारी रही वर्षा

    शुक्रवार दिन से शुरू हुई वर्षा रात से जोर पकड़ गई। शुक्रवार रात नैनीताल समेत कुमाऊं के अधिकांश जगहों पर वर्षा होती रही। शनिवार को दिनभर रिमझिम वर्षा जारी रही। वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तापमान में लगातार दूसरे दिन कमी आई है। हल्द्वानी में ग्रीष्मकाल के बाद पहली बार पार 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

    वर्षा के मामले में लोहाघाट सबसे आगे

    भारी वर्षा नहीं होने से भले राहत है, लेकिन लगातार हो रही रिमझिम वर्षा से लोगों का कामकाज के लिए निकलना मुश्किल हो रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार शाम सात बजे तक बीते 24 घंटे में हल्द्वानी में 62 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। रामनगर में 78 मिमी, नैनीताल में 71 मिमी, मु1तेश्वर में 69 मिमी, पंतनगर में 78 मिमी, चंपावत में 88 मिमी, लोहाघाट में 113 मिमी वर्षा हुई है।

    न्याय पंचायत स्तरीय खेल वर्षा में धुले

    वर्षा का खलल खेल गतिविधियों पर भी पड़ा है। खेल महाकुंभ का शेड्यूल ही गड़बड़ा गया है। हल्द्वानी ब्लाक के तहत न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं सात से नौ अक्टूबर तक होनी थी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता वर्षा होने के कारण नहीं हुई।

    रविवार को भी वर्षा की संभावना है। शिक्षा विभाग का विज्ञान आधारित कार्यक्रम, विभागीय खेल प्रतियोगिताओं पर भी असर पड़ा है। सीईओ केएस रावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं के संबंद्ध में जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।

    यह भी पढें

    नैनीताल में दो दिन से हो रही वर्षा बीते वर्ष की आपदा के दे रही संकेत, चार दिन के लिए और जारी किया गया अलर्ट