Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तपने लगा मार्च, 29 डिग्री पहुंचा Nainital का पारा; इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 12:34 PM (IST)

    Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड के नैनीताल में मार्च में ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को पारा इस मौसम का सर्वाधिक 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसकी वजह असामान्य मौसम है। कम वर्षा और हिमपात के कारण गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है। जानिए मौसम वैज्ञानिकों का क्या कहना है इस बारे में।

    Hero Image
    Uttarakhand Weather Update: 29 डिग्री पहुंचा नैनीताल का पारा। जागरण

    रमेश चंद्रा, जागरण नैनीताल। Uttarakhand Weather Update: ठंडी जलवायु वाला पर्यटन शहर नैनीताल मार्च में ही तपने लगा है। बुधवार को पारा इस मौसम का सर्वाधिक 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बार फरवरी ने सौ साल का रिकार्ड तोड़ा तो अब मार्च का पारा भी सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दियों में कम वर्षा और नाममात्र के हिमपात से गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ वायुमंडलीय विज्ञानी डा. नरेंद्र सिंह के अनुसार इस बार फरवरी के पारे ने रिकार्ड तोड़ दिए और मार्च भी इसी ओर आगे बढ़ते हुए समाप्त होने जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana पर बड़ा अपडेट, एक लाख किसानों की लगी लॉटरी

    21 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है मार्च में पारा

    सामान्यतया मार्च में 21 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने वाला पारा बुधवार को 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर जा पहुंचा है। इसकी वजह असामान्य मौसम है। दिसंबर व जनवरी में हिमपात हुआ नहीं और बारिश का स्तर भी सामान्य से औसत से दो गुना कम रहा। अब आगे इसके असर के रूप में गर्मी अपना प्रभाव दिखाएगी।

    जागरण ग्रा‍फि‍क्‍स।

    तापमान बढ़ने की यह है वजह

    एरीज के विज्ञानी डा. नरेंद्र सिंह के अनुसार तापमान में बढ़ोत्तरी की बड़ी वजह लैंड यूज चेंज यानी कृषि भूमि का आवासीय भवन में परिवर्तन भी है। बेतहाशा पर्यटक वाहनों की आवाजाही भी यहां के वातावरण को प्रभावित कर रही है। जिस कारण वायु प्रदूषण की मात्रा में तेजी आई है, जो ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ावा दे रही है।

    यह भी पढ़ें- ग्लेशियरों की सेहत पर गंभीर खतरा, 30 सालों में घटी 36 फीसद बर्फ; 200 करोड़ की आबादी के लिए बुरी खबर

    कंक्रीट निर्माण के कारण पर्वतीय क्षेत्रों के प्राकृतिक जलस्रोत प्रभावित हुए हैं और सूखने लगे हैं। बारिश की कमी से नमी खोने लगी है। हालात यही रहे तो नैनीताल ही नहीं, बल्कि मुक्तेश्वर, पंगोट समेत अन्य ठंडे क्षेत्र की जलवायु भी गर्म होने लगेगी।

    मार्च में छह दिन 26 डिग्री रहा तापमान

    मौसम मौसम विज्ञान केंद्र नैनीताल के अनुसार बुधवार का दिन मार्च का सर्वाधिक दिन गर्म रहा। यहां अधिकतम 29 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। मार्च में अब तक छह दिन पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। नगर में मार्च का अधिकतम औसत तापमान 22 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों से इसमें बढ़ोतरी बनी हुई है।

    comedy show banner
    comedy show banner