Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Tourism : चढ़ने लगा क्रिसमस और नए साल का रंग, नैनीताल के होटलों में 50 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Mon, 12 Dec 2022 08:33 AM (IST)

    Uttarakhand Tourism पर्यटन कारोबार पर क्रिसमस और नववर्ष के जश्न का रंग चढ़ने लगा है। क्रिसमस और नववर्ष पर वीकेंड होने के कारण इस वर्ष कारोबार बंपर रहने की उम्मीद है। अधिकांश होटलों में 40 से 50 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

    Hero Image
    Uttarakhand Tourism : नैनीताल के होटलों में 50 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग

    जागरण संवाददाता, नैनीताल : Uttarakhand Tourism : शहर के पर्यटन कारोबार पर क्रिसमस और नववर्ष के जश्न का रंग चढ़ने लगा है।

    इधर रविवार को वीकेंड पर नैनीताल पर्यटकों से गुलजार रहा। क्रिसमस और नववर्ष पर वीकेंड होने के कारण इस वर्ष कारोबार बंपर रहने की उम्मीद है। कारोबारी पर्यटकों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किये बैठे है।

    अधिकांश होटलों में 50 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग

    • नये साल को लेकर शहर के अधिकांश होटलों में 50 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
    • चार वर्ष बाद इस बार पर्यटक मालरोड में सजावट और म्यूजिक का भी आनंद उठा पाएंगे।
    • शहर में शुक्रवार शाम से ही पर्यटकों की आमद शुरू हो गई थी।
    • रविवार को काफी संख्या में पर्यटक शहर पहुंचे।
    • शहर के चिड़ियाघर, बाटनिकल गार्डन, वाटरफाल, केव गार्डन समेत तमाम पर्यटन स्थल पर्यटकों से पटे रहे।
    • मौसम साफ होने के कारण हिमालय दर्शन पहुंचे पर्यटकों ने चमकते हिमालय का दीदार किया।
    • वहीं बारापत्थर में पर्यटकों ने घुड़सवारी का आनंद उठाया। नैनी झील भी नौकायन करने वाले पर्यटकों से पटी रही।
    • पर्यटकों ने बड़ा बाजार, पंत पार्क, तिब्बती बाजार में खरीदारी की।
    • कारोबारियों का मानना है कि अब नये साल तक वीकेंड पर पर्यटन कारोबार इसी तरह उछाल में रहेगा।

    जाम के झाम में फंसा रहा शहर

    वीकेंड पर सुबह से ही फ्लैट और मेट्रोपोल समेत अन्य छोटे पार्किंग स्थल फुल हो गए। जिस कारण वाहन पार्किंग की तलाश में कई पर्यटक चक्कर काटते रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें : Rudrapur News : संदिग्ध हालात में हुई थी 8 साल के मासूम की मौत, दफनाए शव को निकाला, अब सामने आएगा सच

    वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण मालरोड, हाई कोर्ट रोड, बारापत्थर रोड पर जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस नदारद दिखी। जिस कारण दिनभर शहर जाम के झाम में फंसा रहा।

    50 प्रतिशत हुई एडवांस बुकिंग

    क्रिसमस और नये साल को लेकर शहर के अधिकांश होटलों में 40 से 50 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जिस कारण पर्यटन कारोबारियों में बेहद उत्साह है।

    होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि क्रिसमस और नये साल पर इस वर्ष वीकेंड पड़ रहा है। जिससे कारोबार बंपर रहेगा। 20 दिसंबर तक अधिकांश होटल एडवांस बुकिंग से फुल हो जाएंगे।

    प्रशासन करे सहयोग, जल्द करेंगे बैठक

    क्रिसमस और नये साल में पर्यटकों को आसानी से शहर में प्रवेश मिल सके इसके लिए पर्यटन कारोबारी जिला और पुलिस प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं।

    होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि बीते वर्षों की तरह पर्यटकों को अनावश्यक एंट्री प्वाइंट पर रोककर वापस न भेजा जाए। साथ ही पर्यटकों के लिए सुविधा विस्तार को लेकर जल्द वह प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

    चार साल बाद सजेगी मालरोड, बजेगा म्यूजिक

    दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि प्रशासनिक सहयोग नहीं मिलने के कारण चार वर्ष पूर्व मालरोड की सजावट और म्यूजिक बजाने की परंपरा टूट गई थी।

    बताया कि इस वर्ष मालरोड को विद्युत मालाओं से फिर सजाया जाएगा। इसके लिए अन्य कारोबारियों से वार्ता हो चुकी है। मालरोड में इस बार स्पीकर लगाकर म्यूजिक भी चलाया जाएगा।

    कौसानी में जाम के झाम से सैलानी परेशान

    वहीं दिसंबर माह में गुनगुनी धूप लेने पर्यटक पहुंचने लगे हैं। संकरी सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। पार्किंग नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन पर मिनी स्वीटजरलैंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

    रविवार को अवकाश होने पर कौसानी में चहल-पहल बढ़ जाती है। वैसे भी यह वर्ष का अंतिम महीना है। दिसंबर से लेकर नए वर्ष तक यहां पर्यटकों की चहल-कदमी रहती है। मुख्य बाजार में सुबह-शाम लंबा जाम लग रहा है। चौराहे से लगभग 25 मीटर दूर पुलिस चौकी है। वहां भी पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है।

    जाम के कारण जहां पर्यटन परेशान हो रहे हैं। वहीं लंबे रूट के यात्री और राहगीर भी परेशान हैं। स्थानीय निवासी पूरन दोसाद ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटन को बढ़ाने की बात करता है। बैठकों का सिलसिला चलता है। लेकिन योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। देसी-विदेशी पर्यटकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।