NEET 2022: उत्तराखंड टॉप करने वाली रिया ने इंटर पास करने के बाद देखा था डाक्टर बनने का सपना, नैनीताल में है घर
NEET 2022 में उत्तराखंड टाप करने वाली रिया खनायत (Riya khanayat) नैनीताल जिले के बैलपड़ाव की रहने वाली है। रिया ने तीसरे प्रयास में ही नीट क्वलीफाई कर ...और पढ़ें

जासं, हल्द्वानी : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2022) ने बुधवार की देर रात परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में रिया खनायत ने उत्तराखंड टाप (Uttarakhand topper Riya khanaya) किया है। रिया मूलरूप से नैनीताल जिले के बैलपड़ाव की रहने वाली हैं। मगर पढ़ाई के कारण ही वह और उनका पूरा परिवार देहरादून में ही किराये का कमरा लेकर रह रहा है।

बैलपड़ाव की बेटी रिया खनायत (Riya khanaya) ने रोजाना आठ घंटे की पढ़ाई कर तीसरे अटेंप्ट में नीट (NEET 2022) क्वालीफाई किया और उत्तराखंड पहला स्थान हासिल किया। वह मूल रूप से नैनीताल जिले के ग्राम खनायत धड़ा बैलपड़ाव की रहने वाली हैं। वे परिवार के साथ देहरादून के नई बस्ती क्लेमेनटाउन में रह रही हैं। उनकी 12 तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन से हुई। 2020 में पास आउट होने के बाद रिया ने 2021 में आकाश बायजुस में कोचिंग की।
रिया के पिता पुष्कर सिंह खनायत रिटायर आनरेरी कैप्टन हैं, जबकि माता कला खनायत गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई राजेंद्र सिंह खनायत भी बीटेक के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। रिया ने बताया कि 12वीं की कक्षा पास करने के बाद ही उन्होंने डाक्टर बनने का सपना देखा था। शिक्षकों और परिवार के सदस्यों के सहयोग से यह सफलता मिली है। नीट परीक्षा पास करने के लिए उन्होंने दो साल के क्लासरूम प्रोग्राम में आकाश बायजुस में दाखिला लिया था।
रिया ने 700 अंकों के साथ प्रदेश में टाप किया
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (नीट) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टाप किया है। रिया ने आल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।